कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका के आगमन से पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह व मेवालाल बागी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया।

रविदास मंदिर में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात कर उन्होंने काशी विश्वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाने के साथ दर्शन पूजन किया। वहीं इससे पूर्व प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट स्थित श्री विद्यामठ पहुंचीं तो उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति एवं समृद्धि की कामना की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन से पूर्व उन्होंने विश्वनाथ धाम कारीडोर का भी जायजा लिया और क्षेत्र में चल रही तैयारियों के बाबत पदाधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी 1.50 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बनारस पहुंचीं तो राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन पूजन कर श्रीमठ में बीएचयू के छात्रों व बजरडीहा के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों और बजरडीहा के पीड़ितों ने सीएए और एनआरसी को काला कानून बताया, इस काले कानून को खत्म करने की मांग की तो प्रियंका ने सभी को भरोसा दिया कि कांग्रेसी सरकार आई तो यह दोनों कानून लागू नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से आंदोलन की जानकारी ली और कहा कि बिना हिंसा गांधीवादी तरीके से विरोध होना चाहिए। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला और पूर्व विधायक अजय राय के साथ पूर्व सांसद राजेश मिश्रा समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद 10.35 बजे प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से शहर प्रस्थान कर गयीं। 11 बजे वह राजघाट पर रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, यहां दर्शन पूजन के बाद उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। कांग्रेस महासचिव ने बनारस के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में दर्शन किया तो मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उनहोंने कहा कि ‘सामाजिक उत्थान में संत शिरोमणि रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है’।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
