प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में CM योगी पर तंज कसा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोगों का उत्पीड़न हुआ है। पुलिस ने लोगों का खुला उत्पीड़न किया। उन्होंने कहाकि हमारे वकील पीड़ित लोगों का सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम दस्तावेज लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में अराजकता के हालात हैं। राज्य के हालात पर हमने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में लोगों के उत्पीड़न का ब्यौरा है।

बिजनौर में दो लड़के मारे गए। दूध लाने गए लड़के को पुलिस ने गोली मारी। पुलिस ने परिवार को भी धमकाया गया। पिता को धमकी दी गई। सुलेमान को पुलिस उठाकर ले गई। उसका शव मिला।

सुलेमान के पिता को पुलिस ने धमकी दी। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पूर्व आईपीएस को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दारापुरी को उनके घर से गिरफ्तार किया। प्रदर्शन कर रहे बच्चों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। PHD कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने दबोचा। हजारों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। भगवा उनका निजी नहीं देश की परंपरा है। भगवा हिंदू धर्म का चिन्ह है। हमारे धर्म में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com