महिलाओं के लिए वरदान है ये सस्ता सिंघाड़ा, दूर होगी कई प्रॉब्लम्स
महिलाओं के लिए वरदान है ये सस्ता सिंघाड़ा, दूर होगी कई प्रॉब्लम्स

महिलाओं के लिए वरदान है ये सस्ता सिंघाड़ा, दूर होगी कई प्रॉब्लम्स

यह बात तो हम सभी जानती हैं कि बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से बचने के लिए मौसमी फल खाना बहुत फायदेमंद होता है। जी हां बदलते मौसम के साथ बाजार में कई खास फल आने लगते है जो खाने में तो टेस्टी होते हैं साथ ही हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। उन्ही में से एक सिंघाड़ा है। सर्दियों की शुरूआत होने पर सिंघाड़ा बाजारों में मिलने लगता है।महिलाओं के लिए वरदान है ये सस्ता सिंघाड़ा, दूर होगी कई प्रॉब्लम्स

सिंघाड़ा ना केवल खाने में बेहद टेस्टी होता है बल्कि हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासतौर पर यह महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सिट्रिक एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन, निकोटीनिक एसिड, विटामिन सी, मैग्नीज, कार्बोहाइड्रेट्स, एनर्जी, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, आयोडीन, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है।

आइए जानें सिंघाड़ा महिलाओं की हेल्थब के लिए कैसे फायदेमंद होता है।

महिलाओं की प्रॉब्लम्स दूर करें
वैसे तो इसे खाना हर कोई पसंद करता है और हर किसी को इसे खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए सिंघाड़ा बेहद फायदेमंद माना गया है। महिलाएं पीरियड्स, प्रेगनेंसी, यूरिन जैसी कई प्रॉब्लम से परेशान रहती है ऐसे में सिंघाड़े का सेवन करने से आराम मिलता है।

गर्भवती के लिए वरदान
जो महिलाएं गर्भवती हैं उनके लिए सिंघाड़ा खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर सिंघाड़ा खाया जाए तो इससे ल्यूकोरिया नामक बीमारी भी ठीक हो जाती है। इसके अलावा जिन महिलाओं का गर्भ, गर्भकाल पूरा होने से पहले ही गिर जाता है उन्हें भी सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। सिंघाड़े से गर्भपात नहीं होता है। इसके उपयोग से भ्रूण को पोषण मिलता है और मां की सेहत भी अच्छी रहती है।

अच्छी नींद लाए
सिंघाड़े में पॉलीफेनोलिक और फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीकैंसर के गुणों से भरपूर होता है। जो महिलाएं सिंघाड़े खाती हैं उन्हें नींद ना आने की समस्या से छुटकारा मिलता है और वह रोजाना भरपूर नींद लेती हैं।

गले के लिए बहुत अच्छा
सिंघाड़े का सेवन गले की कई प्रॉब्लम्स में राहत पहुंचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो गले का बैठना, खराश, टॉन्सिल आदि से छुटकारा दिलाने में हेल्प करता है।

स्किन और बालों के लिए
सिंघाड़ा हेल्थ के लिए ही नहीं महिलाओं के की सुंदरता को बढ़ाने में भी मददगार होता है। जी हां यह खास फल ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है। इसे खाने से ब्लड साफ हो जाता है और स्किन में ग्लो आता है। इसके अलावा बालों के लिए सिंघाड़े खाना बहुत अच्छा होता है, इसमें मौजूद तत्व बालों को खराब होने से रोकते हैं। सिंघाड़े खाने से बालों में मजबूती आती है और उन्हें पोषक तत्व भी प्राप्त होते है।

कैल्शियम से भरपूर
एक उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं की बॉडी में कैल्शियम की कमी पाई जाती है। लेकिन सिंघाड़ा खाने से इस कमी को दूर किया जा सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हड्डियां व दांत मजबूत हो जाते हैं। कैल्शियम के कारण ये हड्डियों के साथ साथ आंखों के लिए भी लाभकारी होता है।

अस्थमा और दर्द में लाभकारी
अस्थमा के मरीजों के लिए भी सिंघाड़े का सेवन बहुत लाभकारी होता है। प्रतिदिन इसे खाने से अस्थमा की समस्या से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर आपके बॉडी में किसी जगह पर दर्द या सूजन की समस्या है तो सिंघाड़े का लेप बनाकर लगाएं। ऐसा करने से सूजन की समस्या दूर हो जाएगी।

डिहाइड्रेशन से बचाएं
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं कम पानी पीती हैं। ऐसे में बॉडी में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप रेगुलर सिंघाड़ा खाती हैं तो आप डिहाइड्रेशन की समस्या से बची रह सकती हैं। इसके अलावा इसे खाने से दस्त की समस्या भी दूर होती है।

Read more: बढ़े हुए वेट और निकले हुए पेट से परेशान रहती हैं तो ये 5 होममेड ड्रिंक्स जरूर ट्राई करें

खाने में सावधानियां
रोजाना 5-10 ग्राम ताजे सिंघाड़े खाने चाहिए। जी हां पाचन प्रणाली के लिहाज से सिंघाड़ा भारी होता है, इसलिए ज्यादा खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। पेट में भारीपन व गैस बनने की शिकायत हो सकती है। सिंघाड़ा खाकर तुरंत पानी न पिएं। इससे पेट में दर्द हो सकता है। कब्ज हो तो सिंघाड़े खाने से बचना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com