मायावती की हुँकार, BSP के रिजेक्टेड माल भी खरीद रही भाजपा

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पर जमकर बरसीं। महारैली में भारी भीड़ देखकर बेहद उत्साहित मायावती ने भाजपा पर गंभीर आरोप जड़ा।

मायावती की हुँकार, BSP के रिजेक्टेड माल भी खरीद रही भाजपा मायावती – BSP के रिजेक्टेड माल भी खरीद रही भाजपा

 आजमगढ़ में आज हर्रा की चुंगी पर राजकीय आईटीआई कालेज मैदान में महारैली में मायावती ने कहा कि देश की सत्ता संभालने वाली भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयं सेवक के एजेंडे पर चलती है। आरएसएस इनकी नीतियां तय करती है। उन्होंने इस मौके पर मीडिया को भी नहीं बख्शा। बसपा मुखिया ने कहा कि गैर बसपा दलों की कमियों को मीडिया एक-दो दिन चलाकर शांत हो जाता है जबकि बसपा की कथित कमियों को लंबे समय तक चलाता है।

उन्होंने कहा कि बसपा में कहीं पर भी टिकट नहीं बिकता। दूसरे दलों में भगदड़ है, लोग बसपा में भागकर आ रहे हैं। एक ओर दूसरे दल कहते हैं कि बसपा की हालत खराब है, दूसरी ओर आरोप लगाते हैं कि बसपा में टिकट की बोली लगती है। भला जिस पार्टी की हालत खराब हो, उसके टिकट कौन खरीदेगा, इससे ही साफ हो जाता है कि बसपा में पूरे आरोप मिथ्या हैं।

मायावती ने कहा कि देश की सत्ता संभालने के बाद उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने का सपना देख रही भाजपा की हालत तो इतनी खराब है कि वह अब रिजेक्टेड माल भी खरीद ले रहा है। भाजपा की कथनी तथा करनी में जमीन आसमान का अंतर है। मायावती ने कहा कि गुजरात कांड व बलिया का दयाशंकर सिंह कांड सोचने का मौका देता है। यह तो एक बड़ी राजनीतिक साजिश की ओर खुला घिनौना इशारा है। इन कांडों से पिछड़ा वर्ग और ज्यादा एकजुट हुए हैं।

मायावती इसके बाद कांग्रेस पर हमलावर हो गईं। उन्होंने कहा कि अपनी गलत नीतियों से केंद्र के बाहर हुई कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रही है। कांग्रेस प्रदेश में 27 वर्ष के बाद सत्ता में वापसी का साथ यूपी के साथ केन्द्र से बाहर हुई कांग्रेस उस शीला दीक्षित के सहारे उत्तर प्रदेश में वापसी का सपना देख रही है, जिसमें दिल्ली में भयंकर भ्रष्टाचार किया है। इसी तरह से अब आरक्षण देने की बात कांग्रेस का छलावा है।

मायावती ने कहा कि जनता का अब एक बार फिर सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का सपना पूरा होगा। बसपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। जनता अभी सत्ता संभाल रही समाजवादी पार्टी की चाल के साथ ही चरित्र भी समझ चुकी है। प्रदेश में चारों तरफ भयंकर अराजकता है। बसपा की सरकार बनी तो न्याय व अमन चैन के दिन वापस आएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं जबकि भारतीय जनता पार्टी की नीयत साफ नहीं है। सपा व भाजपा दोनों ही पार्टियां जनता के साथ छल कर रही हैं। चुनावी माहौल में दोनों ही दलों से सावधान रहना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com