ये हैं भाजपा के महान देशभक्त सारे शहर में घुमाते रहें उल्टा तिरंगा

देशभक्ति के दावें करना तो बहुत आसान हैं. जो कोई भी कर सकता हैं. लेकिन कभी-कभी ऐसे लोग देशभक्ति का दावा करते हैं जिन्हें ये भी नहीं मालूम की देश का झंडा असल में है कैसा. और इसी कथित देशभक्ति में वो राष्ट्र के प्रतीकों का अपमान करते हैं.

ये देशभक्त नही जानते देश का असली  झंडा ये देशभक्त नही जानते देश का असली  झंडा 

ऐसा ही एक मामला रामगढ़ बानसूर में पेश आया. जहाँ ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से निकाली गई प्रभात फेरियों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पुरे शहर में उल्टा फहराकर घुमाया गया. रामगढ़ में आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली जानी थी, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नंदराम गुर्जर मंडल कार्यालय पर पहुंच गए यहां उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मंडल अध्यक्ष नंदराम गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ मार्च करने में जुट गए.

प्रभातफेरी मार्च के दौरान मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज उल्टा तिरंगा लेकर शहर भर में घूमते रहें. इस दौरान मुख्य मार्ग से होकर जा रहे एक चौपहिया वाहन में सवार किसी व्यक्ति ने उल्टा तिरंगा देखकर इन लोगों को टोका भी था.. इसके बावजूद भी राष्ट्रीय ध्वज को सीधा नहीं किया गया.

बेशर्मी की हद यहाँ तक हो गई कि भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम गुर्जर ने देशभक्ति दिखने के लिए उल्टे तिरंगे के साथ किए जा रहे मार्च की फोटो स्वयं सोशल मीडिया पर डाल दी.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com