पटना| नीतीश कुमार सरकार ने उत्पाद बिल में संशोधन बिल को शुक्रवार को विधानसभा में सर्कुलेट कर किया। इस संशोधन के साथ ही बिहार में अब शराबबंदी को लेकर बना कानून और भी सख्त हो जाएगा। इसके मुताबिक अगर किसी घर में शराब पाया जाता है, तो उस घर के सभी वयस्क सदस्य जेल जा सकते हैं।
शराबबंदी कानून को नीतीश कुमार ने बनाया और कड़ा
प्रस्तावित संशोधन के द्वारा शराबबंदी कानून को और भी सख्त बनाए जाने की योजना है। इसे विधानसभा सदस्यों के बीच सर्कुलेट किया गया। इस विषय में विधायकों के विचार और टिप्पणियां मांगी गई हैं। मालूम हो कि बिहार विधानसभा का 5-दिवसीय मॉनसून सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ है।
इस संशोधन के मसौदे को राज्य कैबिनेट पहले ही हरी झंडी दिखा चुकी है। सरकार इसे मौजूदा मॉनसून सत्र में ही पारित करवाने की योजना बना रही है। उधर विपक्षी दल BJP ने इन प्रावधानों को ‘कठोर’ बताया है। BJP इसका विरोध करने का मन बना रही है। इस संसोधन के मुताबिक अगर किसी घर में शराब या अन्य कोई नशीली चीज पाई, बनाई, बेची या सेवन की जाती है, तो उस परिवार के सभी वयस्क सदस्यों को जेल भेज दिया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
