एनीमिया से बचाता है जलजीरा, जानें इसके अनेक फायदे

एनीमिया से बचाता है जलजीरा, जानें इसके अनेक फायदे

गर्मी की धमक शुरू हो गई है। गर्मी में लोग जलजीरा पीना ज्यादा पसंद करते हैं। जलजीरा पीने के कई फायदे हैं। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं। एनीमिया से बचाता है जलजीरा, जानें इसके अनेक फायदेयह है जलजीरा के पीने के फायदे

जलजीरा पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। जीरा में लौह पदार्थ काफी पाया जाता है। इसलिए रोज जलजीरा पीने से खून की कमी नहीं होती है। 

जलजीरा पीने से वजन भी कम होता है। जलजीरा में कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। 

जलजीरा गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या भी जलजीरा पीने से दूर होती है। 

गर्मी में डिहाईड्रेशन की भी समस्या होती है। जलजीरा इसमें भी फायदेमंद होता है। यह आंतों को ठीक रखता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com