9,020mAh बैटरी वाला एक और नया 5G फोन

iQOO Z11 सीरीज इस साल मार्च की शुरुआत में सबसे पहले चीन में लॉन्च हुई थी। इसके बाद से ऐसा कहा जा रहा था कि ये दुनिया भर के मार्केट में भी जल्द आएगी। अब ऐसा होता दिखाई दे रहा है। जी हां, iQOO Z11 और iQOO Z11x को Vivo Malaysia के ऑनलाइन स्टोर पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि ये जल्द ही दुनिया भर में लॉन्च हो सकती है।

हालांकि इस सीरीज का एक मॉडल iQOO Z11x भारत में पहले ही लॉन्च हो गया है, जबकि स्टैंडर्ड iQOO Z11 के भी जल्द ही आने की उम्मीद है लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Z11 का ग्लोबल वेरिएंट इसके चीनी वेरिएंट से अलग होगा।

साथ ही इस अपकमिंग iQOO Z11 को Vivo T5 Pro का ही रीब्रांडेड वर्शन बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि जल्द ही हमें 9,020mAh बैटरी वाला एक और नया 5G फोन देखने को मिल सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

iQOO Z11 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 का ग्लोबल वेरिएंट Geekbench पर मॉडल नंबर Vivo I2512 के साथ स्पॉट किया गया है। मलेशिया में शेयर किए गए टीजर से भी इसकी पुष्टि हो गई है कि Z11 में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट देखने को मिलने वाला है।

हालांकि इस डिवाइस का चीनी वेरिएंट MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर से लैस है। यह अंतर इस बात का संकेत दे रहा है कि iQOO Z11, Vivo T5 Pro का ही एक रीब्रांडेड वर्शन होने वाला है।

फोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसके साथ 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। साथ ही फोन में 9,020mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 8.25mm पतली बॉडी मिलेगी।

iQOO Z11 के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिल सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज ऑफर कर सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com