9 अक्टूबर 2020 राशिफल :- जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 9 अक्टूबर का राशिफल।

9 अक्टूबर का राशिफल-

1- मेष राशि – आज आर्थिक परिस्थिति में पहले से अधिक सुधार आएगा। इसके अलावा धन के मामले में आपको बड़े बुजुर्गों या पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

2- वृषभ राशि – आज आपका कैश का सिस्टम पहले से बेहतर रहेगा। इसके अलावा धन लाभ मिलेगा और पूर्व में की गई मेहनत का आपको परिणाम मिलेगा।

3- मिथुन राशि – आज धन लाभ के लिए आपको पहले से कहीं अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा, इस समय भाग्य आपका पूर्णतः साथ दे रहा है।

4- कर्क राशि – आज आपको आर्थिक समस्या हो सकती है। टेक्नोलॉजी द्वारा या किसी भी प्रकार के धन के आदान-प्रदान से परेशानी हो सकती है।

5- सिंह राशि – आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। धन लाभ की परिस्थिति तो बनेगी। इसी के साथ जितना धन आएगा इतना ही जाता हुआ नज़र आएगा।

6- कन्या राशि – आज आर्थिक परिस्थिति आपकी बहुत मज़बूत नहीं है। इस समय धन ख़र्च पहले से अधिक होगा। आज बचत करने के लिए आपको अभी इंतज़ार करना होगा।

7- तुला राशि – आज धन लाभ की परिस्थिति आपकी पहले से बेहतर है। इसी के साथ आप मेहनत करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको धन लाभ प्राप्त होगा।

8- वृश्चिक राशि – आज आर्थिक पक्ष आपका पहले से अधिक कमज़ोर चल रहा है। आपको आर्थिक मामलों में निवेश से ज़्यादा परेशानियां हो सकती हैं।

9- धनु राशि – आज आपको पहले से अधिक खर्चे महसूस होंगे। स्वास्थ्य से संबंधित चीज़ों में आपके ख़र्च बढ़ सकते हैं।

10- मकर राशि – आज घर परिवार और पिता द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। इसी के साथ भूमि द्वारा आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

11- कुंभ राशि – आज आर्थिक परिस्थिति सुधारने के लिए आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा। इसी के साथ अधिकारी पक्ष द्वारा या पिता द्वारा धन लाभ प्राप्त होगा।

12- मीन राशि – आज आर्थिक निवेश आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसके अलावा धन से जुड़ी चीज़ों में आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com