एजेंसी/ शनिवार के राशिफल में जानिए, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
मेष
कार्य विस्तार के लिए समय उपयोगी है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। पारिवारिक समस्या प्रयासों से हल होगी।
वृषभ
सफलता से कार्यक्षमता बढ़ेगी। रोजगार में अनुकूल स्थिति का निर्माण होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी करना आवश्यक है।
मिथुन
अपनी पसंद के किए कार्यो से आप खुश होंगे। परिजनों से मामूली विवाद हो सकते हैं। पहले किए गए निवेशों से लाभदायी परिणाम मिल सकेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है।
कर्क
दिनचर्या में परिवर्तन होने से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार की उलझन खत्म होगी।अनाज तेल तिलहन और कपड़े के व्यवसाय से जुड़े व्यापारी लाभ अर्जित करेगे।
सिंह
आज किसी विशेष व्यक्तिव वाले व्यक्ति से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।
कन्या
आप की अच्छी कार्य प्रणाली से कारोबार में आ रही रुकावट दूर होगी।सुख साधनो पर खर्च होगा।परिजनों से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
तुला
कारोबार में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। विरोधियो से सावधान रहें। रुका धन मिलेगा। निजी संबंधो में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
वृश्चिक
बात-बात पर क्रोधित न हों। अच्छा सोचे तो जीवन में सकारात्मकता आएगी।आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग बम रहे हैं। जीवनसाथी के सम्मान से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीती में किए कार्यों में उन्नति की संभावना है। समाज में प्रशंसा होगी।
मकर
आप आलस त्याग कर करियर के बारे में सोचें। नकारात्मक सोच छोड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिछले दिनों से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुम्भ
आज का दिन करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक निवेश में परिणाम मिलने की उमीद है। कार्यस्थल और समाज में प्रभाव बढऩे से शत्रु परास्त होंगे।
मीन
कारोबार में लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें समझदारी से काम करे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal