8 जुलाई 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप शारीरिक स्वास्थ्य बने रहने से उत्साह एवं स्फूर्ति के साथ काम कर पाएंगे। छोटी-मोटी ऋतू सम्बंधित समस्या से बचें। खान-पान योग्य रखें एवं जंक व फास्टफूड से परहेज़ करें। मानसिक शान्ति दिनभर बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आप बाकि-उधारी से बचें तथा अनावश्यक व्यय नहीं होने दें। कार्य का निष्पादन योजनानुसार न हो पाने से मन में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक अशान्ति रहेगी या शुभ कार्य में न्यूनता आ सकती है।

मिथुन राशिफल— आज आप शारीरिक योग्यता बनाये रखने हेतु अपनी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन करें। मानसिक स्थिति थोड़ी व्याकुल हो सकती है। आज मन की अशान्ति, व्यथित होना तथा बिना कारण भयग्रस्त होना स्वाभाविक बात होगी।

कर्क राशिफल— आज के दिन यदि आप अपने भाई-बंधुओं से महत्वपूर्ण कार्य की विचार-संगोष्ठी करने की सोच रहे हैं तो अच्छी तरह से होगी। नई सोच व उत्साह के वातावरण के साथ दिन आनन्द से व्यतीत होगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल— आज आपको व्यापार में पूरी ईमानदारी व लगन से काम करने पर भी सफलता मिलने में अधूरापन लगेगा। वाहन को क्षतिग्रस्त न रखें, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि वाहन का बोझ आपको उठाना पड़े। अपने स्वास्थ्य को संभालें।

कन्या राशिफल— आज मनोकांक्षा की पूर्ति होने से आपका मन प्रफुल्लित होगा। व्यापार-वाणिज्य में आप अपने विचार व आकांक्षा के पूर्वानुमान सफलता पाएंगे, हाँ आपको आर्थिक स्थिति पर काबू रखना होगा।

तुला राशिफल— आज आपको अपना स्वास्थ्य ठीक रखने हेतु खान-पान में योग्यता बनाए रखनी होगी। चिन्ता, भय एवं दुखद स्थिति से दूर रहने का पूर्ण प्रयास करें। आर्थिक योग्यता पाने हेतु मेहनत व पराक्रम करने पर भी आपकी उम्मीद अधूरी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल—आज का दिन आपका सुखदायक एवं आनन्द से व्यतीत होगा। शारीरिक अनुरूपता रहेगी, थोड़ी रोग प्रतिरोधक शक्ति को प्रोत्साहन देंगे तो दैनिक कार्य व प्रगति में अधिक सुधार होगा। मानसिक परमानन्द की अनुभूति आज आपको हो सकेगी।

धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए सफलता व सिद्धिदायक साबित होगा। हाथ में लिए हुए कार्यों में सफलता हेतु लगातार एक ही दिशा में मेहनत करें। भाई-बंधुओं से संबंधों में मिठास बनाये रखें और जरुरत पड़ने पर कुछ कार्यों में उनको आगे रखें।

मकर राशिफल— आज आपकी आतंरिक शक्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कृत्यों में, परोपकार में, एवं दान-धर्म करने से उल्लेखनीय बदलाव आएगा। अच्छे व्यक्तियों से मुलाकात विशेष तौर पर होगी, मित्रों का सहकार मिलेगा।

कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपका कष्टदायक सब्त हो सकता है। मानसिक व शारीरिक दृष्टि से सर्वाधिक व्यथित करेगा। अशान्ति, भय, पारिवारिक उलझनें आदि स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा।

मीन राशिफल— आज के दिन शारीरिक स्थिति बनाये रखने हेतु प्रथम मानसिक स्वथ्यता प्राप्त करना आपके लिए अनिवार्य होगा। लेखन कार्य एवं अभ्यास के प्रति क्रमशः आपकी रूचि बढ़ती जाएगी, जो सफलता में परिवर्तित होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com