OnePlus भारत में 7 मई को Nord CE 6 सीरीज लॉन्च करेगा। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 Lite और Nord CE 6 दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपकमिंग Nord CE 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की थी। अब OnePlus ने Nord CE 6 Lite की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया है। कंपनी Nord CE Lite मॉडल को दो साल के गैप के बाद लॉन्च कर रही है।
OnePlus Nord CE 6 Lite की खूबियां
स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में UFS 3.1 स्टोरेज और 5300 mm² वैपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ लाया जाएगा। वनप्लस का यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान स्टेबल परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। OnePlus का कहना है कि इस फोन ने AnTuTu टेस्टिंग के दौरान 1,030,000 का स्कोर बनाया है।
वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.72-इंच का Full HD डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 144fps तक के गेम सपोर्ट करता है। हालांकि, कई पॉपुलर गेम टाइटल इस फोन में 90fps तक के सपोर्ट करेंगे।
OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह फोन दो दिन तक का बैकअप ऑफर करेगा। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन को बायपास चार्जिंग फीचर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में AI-आधारित एडिटिंग फीचर जैसे – AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, और AI Reframe मिलेंगे। यह फोन OxygenOS 16 के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि फोन को 5 साल तक अपडेट का ऑफर मिलेगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन – Hyper Black और Vivid Mint के साथ लॉन्च होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal