भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के तौर पर दो साल का कार्यकाल सोमवार, 4 जनवरी से प्रारंभ होगा। परिषद के गलियारे में तिरंगा लगाया जाएगा। भारत के झंडे के साथ ही चार अन्य नए अस्थायी सदस्यों के राष्ट्र ध्वज भी पहले आधिकारिक कार्यदिवस पर विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टीएस तिरुमूर्ति तिरंगा झंडा लगाएंगे और समारोह में उनके संक्षिप्त भाषण भी देने की उम्मीद है।
भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और इसके बाद 2022 में एक महीने के लिए अध्यक्ष रहेगा। परिषद में सदस्य देशों का झंडा लगाने की परंपरा 2018 में कजाकिस्तान ने शुरू की थी।
भारत के साथ नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने हैं।
इन पांचों देशों के अलावा एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, ट्यूनिशिया और वियतनाम भी अस्थायी सदस्य देश हैं जबकि चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका स्थायी सदस्य देश हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal