36 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही Aamir Khan की ये फिल्म

आमिर खान (Aamir Khan) को ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है। उन्होंने बड़े पर्दे पर हर किरदार को बड़ी शिद्दत से निभाया है। अभिनेता की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं। कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।

हालांकि, सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट के साथ-साथ आमिर खान ने कुछ ऐसी फिल्में भी की हैं जो फ्लॉप रही हैं। उनकी दो फिल्में ऐसी थीं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसका इल्जाम वह खुद को देते हैं। इसकी वजह यह है कि उन्होंने इन फिल्मों को बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हां कहा था। इनमें से एक देव आनंद की फिल्म अव्वल नंबर (Awwal Number) थी।

स्क्रिप्ट पढ़े बिना फिल्म नहीं करते हैं आमिर खान
आमिर खान ने साल 1990 में आई फिल्म अव्वल नंबर में काम किया था, लेकिन उन्होंने अपने पिता के कहने पर फिल्म के लिए हामी भरी थी। वह बिना स्क्रिप्ट पढ़े फिल्म नहीं करना चाहते थे। उन्होंने जाकिर खान के साथ बातचीत में कहा, “जब मैं कोई फिल्म चुनता हूं तो मेरा दिल उसमें पूरी तरह से लगा होना चाहिए। चाहे मैं उसमें एक एक्टर के तौर पर शामिल होऊं या एक प्रोड्यूसर के तौर पर।”

बिना स्क्रिप्ट पढ़े कीं दो फिल्में
आमिर खान ने आगे कहा, “जब मैं कोई कहानी सुन रहा होता हूं या चुन रहा होता हूं तो मैं खुद को दर्शकों में से एक मान लेता हूं। अगर वह कहानी मेरे दिल को छू जाती है, अगर वह कुछ नया कह रही होती है और मुझे उत्साहित करती है, तभी मैं यह फैसला करता हूं कि मुझे उसे प्रोड्यूस करना है या उसमें एक्टिंग करनी है। मैंने अपने करियर में सिर्फ दो फिल्में ऐसी हैं जो मैंने बिना स्क्रिप्ट जाने कीं वो थीं- ‘अव्वाल नंबर’ और ‘तुम मेरे हो’।”

आमिर खान ने नहीं की थी फिल्म को हां
आमिर खान ने बताया कि उन्होंने पिता के डर से फिल्म के लिए हामी भरी। उन्होंने कहा, “मेरे पिता ने मुझे बुलाया और कहा कि देव आनंद ‘अव्वल नंबर’ के लिए तुमसे मिलना चाहते हैं और मैंने तुम्हारी तरफ से पहले ही हां कह दी है। मैंने उनसे कहा, ‘नहीं, मैं पहले स्क्रिप्ट सुनूंगा और फिर फैसला करूंगा। लेकिन उन्होंने कहा, ‘तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे। तुम कहानी के बारे में नहीं पूछोगे, तुम बस जाओगे और हां कह दोगे।’ मैं अपने पिता से बहुत डरता था। इसलिए मैंने बस हां कर दी। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि कहानी क्या थी।”

आमिर खान ने बताया कि दूसरी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ उनके पिता की ही फिल्म थी। जब उन्होंने अपने पिता से फिल्म की स्क्रिप्ट पूछी तो उनके पिता ने उन्हें एक घंटे तक लेक्चर दिया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com