सूडान के डिफेंस मिनिस्टर ने गुरुवार को इस बात का ऐलान किया कि तानाशाह बशीर को बेदखल किए जाने के बाद देश में अब दो वर्षों तक सशस्त्र बलों का शासन रहेगा। एक सप्ताह पहले उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया में अब्देलअजीज को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद सूडान को तानाशाही शासन से मुक्ति मिली है।
अफ्रीकी देश सूडान में राष्ट्रपति उमर अल-बशीर का 30 साल लंबा तानाशाही शासन गुरुवार को समाप्त हो गया। सेना ने उन्हें बेदखल कर सत्ता अपने हाथ में ले ली है। लंबे समय तक चले खूनी संघर्ष के बाद बशीद को सत्ता से बेदखल किया गया है। यही नहीं उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।
बशीर के शासन को तानाशाही के लिए जाना जाता रहा है। यही नहीं उनके नेतृत्व में बीते कई सालों से संघर्षों से जूझ रहे सूडान की अर्थव्यवस्था भी बदहाल हो चुकी थी। हालांकि अब भी सूडान में लोकतंत्र समर्थक लोगों के बीच गुस्सा है क्योंकि उमर अल-बशीर को बेदखल करने के बाद देश में दो वर्षों के लिए सैन्य शासन लागू हो गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal