26 नवम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल—  आज कड़ी मेहनत से कार्य सिद्ध होंगे। पुरानी की हुये गलतियों का प्रायश्चित होगा। शरीर में थकान रहेगी। बुजुर्गों द्वारा कोई कठिन कार्य आपको सौंपा जा सकता है। अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने का प्रयास न करें। किसी विश्वस्त व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।

वृषभ राशिफल—  रीसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बेहद अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ किसी रचनात्मक विषय पर मन्थन कर सकते हैं। हास्य विनोद में समय व्यतीत होगा। शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल— आज कार्यक्षेत्र में काफी कुछ बदलने और पुनर्निर्माण की योजना बनायेंगे। पूरा दिन मेहनत में बीतेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नौकरी में पूरी निष्ठा और लग्नशीलता का परिचय देंगे।

कर्क राशिफल— आज प्रेम-सम्बन्धों के लिये दिन अनुकूल है। किन्तु पेट में गैस की पीड़ा हो सकती है। आज दोस्तों की भरसक मदद करेंगे। शेयर मार्केट,लाटरी आदि में लाभ होगा। बच्चों के साथ पार्टी के लिये जा सकते है। अपने कार्य को लेकर समस्याओं से घिरे रहेंगे।

सिंह राशिफल— जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें अन्यथा हानि हो सकती है। लव लाइफ में दरार आने की आशंका है। धैर्यपूर्वक सभी कार्यों को अंजाम दें। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन अनुकूल रहेगा। बुरी संगत से नुकसान हो सकता है।

कन्या राशिफल— आज पिकनिक या किसी छोटे प्रवास का प्लान बनेगा। समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक से लाभ प्राप्त होने के योग प्रबल हैं। कारोबार में नयी डील मिलेगी। उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

तुला राशिफल— पुरानी बीमारियों से परेशान होना पड़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर के लिये समय अनुकूल है। प्रतिद्वन्दी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। कारोबार में ज्यादा धन निवेश करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल— आज आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप की लग्नशीलता और निष्ठा से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज जो भी फैसले लेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल— आपका निर्णय आप पर ही भारी पड़ सकता है। यदि आपने कर्ज लिया है तो आज आप पर दबाव पड़ सकता है। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार हालत खराब कर सकते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करने के बजाय शान्ति से दिन बिताना हितकर होगा।

मकर राशिफल— व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन सुखदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों को अध्ययन में सफलता मिलेगी। अति आत्मविश्वास आप पर भारी पर सकता है। दूसरों की मामलों में हस्तक्षेप न करें।

कुम्भ राशिफल— कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। मेहनत के अनुपात में सफलता प्राप्त होगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। कारोबार में उन्नति के नये मौके मिलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों का वेतन बढ़ सकता है।

मीन राशिफल— आज धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। अपमान का घूँट पीना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। परिणाम की चिन्ता किये बगैर अपने काम पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों के प्रभाव में घिर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com