प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन को द्वितीय विश्व युद्ध में जीत के 75 साल पूरे होने के जश्न में कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने पुतिन को रूस में संविधान संशोधन के लिए सफल मतदान होने पर भी बधाई दी।

रूसी संविधान में यह संशोधन पुतिन के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। यह संशोधन अगर पारित हो जाता है तो पुतिन को दो और कार्यकाल यानी 2036 तक राष्ट्रपति बने रहने की अनुमति मिल जाएगी। पुतिन ने कहा था कि अगर मतदाता अनुमति देते हैं तो वह कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं।
इसके अलावा रूस में द्वितीय विश्वयुद्ध की जीत का जश्न भी चल रहा था। इसमें भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी भी शामिल हुईं।
75वीं विजय दिवस परेड में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। साथ ही चीनी सैनिकों और उनके रक्षामंत्री ने भी इसमें भाग लिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal