आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 20 अक्टूबर का राशिफल।

20 अक्टूबर का राशिफल-
मेष- आज भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। इसके अलावा धीरे-धीरे अच्छी शुरुआत हो जाएगी नए काम की। आज स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम है। व्यापार अच्छा है।
वृषभ– आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आज बरसो से चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
मिथुन- आज अच्छे दोस्तों में बढ़ोत्तरी दिख रही है। अभी किसी को सामान देने से बचें, थोड़ा इंतजार कर लें। स्वास्थ्य मध्यम है। आज प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है।
कर्क- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आज नए व्यवसाय से जुडी चीजें शुरू हो सकती हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है।
सिंह- आज स्वास्थ्य के मामले में सुधार की स्थिति है। वहीं प्रेम के लिए समय थोड़ा मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। आज कुछ खास होने से आपका भाग्य चमकने वाला है।
कन्या- आज आपका स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। आज कोई समस्या वाली बात नहीं दिख रही है। प्रेम में लड़ाई हो सकती है, अपने प्रेमी को समझे और उनका ध्यान रखे।
तुला- आज आपका स्वास्थ्य बहुत बढ़िया चल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्की भी कर रहे हैं। भाग्य साथ देगा किस्मत चमक उठेगी। आज प्रेम और व्यापार सही चल रहा है।
वृश्चिक- आज आपका स्वास्थ्य ठीक है लेकिन थोड़ा समय खराब हो सकता है। आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम की स्थिति मध्यम चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।
धनु- आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज प्रेम और व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। समय अच्छा रहेगा और भाग्य भी चमकेगा।
मकर- आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य में सुधार , प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। आज शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है।
कुंभ- आज स्थिति ठीक है। कोई परेशानी की बात नहीं है। बुरा होने से पहले आप संभाल लेंगे। आज प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
मीन- आज आपका स्वास्थ्य मध्यम है। थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक हैं। समय बहुत अच्छा है। बढ़ा धनलाभ होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal