1800 करोड़ की कमाई के बीच जापान चला Dhurandhar, अब ‘हमजा’ तोड़ेगा दंगल और RRR का रिकॉर्ड

हिंदी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने यह साबित किया है कि कहानी अच्छी हो तो दर्शक अपने आप सिनाघरों में पहुंच ही जाते हैं। धुरंधर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती जा रही है।

फिल्म ने 1800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और अब लीजिए ‘हमजा’ ने पकड़ ली है जापान की राह, क्योंकि ‘धुरंधर’ अब जापान में रिलीज होने जा रही है।

जापान में रिलीज होगी ‘धुरंधर’

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब धुरंधर पार्ट 1 (Dhurandhar) अब जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को जापान (Dhurandhar Japan Release) में रिलीज होगी। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी धुरंधर के जापान रिलीज का एलान किया जा चुका है।

मेकर्स ने एक ऑफिशियल पोस्टर जारी करके इसकी घोषणा की है। फिल्म की कहानी, बेहतरीन एक्शन और इमोशन्स को देखते हुए यह माना जा रहा है कि जापान के दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आएगी। भारतीय सिनेमा में धमाल मचाने के बाद ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने के बाद जापान में रिलीज होने जा रही है।

वर्ल्डवाइड फिल्म को मिला खूब फायदा

आपको बता दें कि फिल्म को वर्ल्डवाइड खूब फायदा मिला है। धुरंधर के पार्ट वन ने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं इसके बाद 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती जा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवलाइड अभीतक करीब 1833 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म अभी और कमाई करेगी और सवाल यह भी है कि क्या आमिर खान की दंगल का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। हालांकि यह तय है कि अगर धुरंधर 2 भी जापान में रिलीज होती है तो दंगल का रिकॉर्ड आसानी से ध्वस्त हो जाएगा। हालांकि भारत के साथ वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई अभी भी जारी है, ऐसे में हो सकता है कि अभी ही फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दे।

आपको बता दें कि धुरंधर को ज्योति देशपांडे, लोकेश धर और आदित्य धर (Aditya Dhar) ने मिलकर किया है। फिल्म के पार्ट वन ने दुनियाभर करीब 1328 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था।

वहीं धुरंधर 2 कमाई अभी कर रही है। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन कलाकारों ने भी काम किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com