17 मार्च 2018 राशिफल: आज शनि अमावस्या पर इन राशि में आ गए 4 ग्रह, हो जाये सावधान...

17 मार्च 2018 राशिफल: आज शनि अमावस्या पर इन राशि में आ गए 4 ग्रह, हो जाये सावधान…

मेष राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें तो ही अच्छा है। बिजनेस या नौकरी के किसी काम से यात्रा हो सकती है। कामकाज में सुधार होगा। जीवनसाथी या लवर आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। 17 मार्च 2018 राशिफल: आज शनि अमावस्या पर इन राशि में आ गए 4 ग्रह, हो जाये सावधान...वृषभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल 

बिजनेस में कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप आलस और थकान भी महसूस कर सकते हैं। विपरीत लिंग के कुछ लोगों से बहस हो सकती है। मतभेद के भी योग हैं। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज आप पुराने कामों का फॉलोअप जरूर लें। अपने प्रेजेंटेशन या प्लान एक बार चेक करें। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। जरूरत के मुताबिक पैसों की व्यवस्था हो सकती है। 

मिथुन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। अपने पेशे में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। फायदा हो सकता है। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है, लेकिन कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ भी सकते हैं। 

कर्क राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन के मामले में आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। ​आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। 

सिंह राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

दूसरों के काम और बातों में दखल देने से बचें। साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। पैसों से जुड़े कुछ वादे या बड़े प्लान आप बना सकते हैं। कामकाज या बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। 

कन्या राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आज ऐसी कोशिश न करें। बिजनेस करते हैं, तो आज आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। आज आप जरूरी कामों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं। ​सरदर्द और कफ रोग की संभावना है। 

तुला राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

कार्यस्थल पर वातावरण भी आपके फेवर में हो सकता है। ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन भी अच्छा रहेगा। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही फायदे में हो सकते हैं। नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लवर की किसी बात से आप दुखी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। 

वृश्चिक राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कामकाज का टेंशन भी बढ़ सकता है। पुराने मुद्दे न उठाएं। प्रेम जताने में संकोच न करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूरी है। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू खर्चे के योग हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी। 

धनु राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है। आज मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं और आपकी सेहत में भी सुधार होने के योग हैं। किसी को प्रपोज करेंगे तो आपको सोच के अनुसार रिस्पॉन्स नहीं मिल सकेगा। 

मकर राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

कोई टेंशन भी आज खत्म हो सकती है। ​बिजनेस का कोई मामला अदालत में है, तो फैसला आपके फेवर में हो सकता है। कर्जा चुकाने या किसी बड़ी खरीददारी करना चाहते हैं तो पैसों का अरेंजमेंट हो जाएगा। समझदारी से काम लें। मकान की समस्या सुलझ जाएगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। कोई पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं। 

कुंभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

नौकरी के इंटरव्यू आपके फेवर में होने की संभावना बन रही है। जॉब या बिजनेस में आगे बढ़ने के अच्छे ऑफर्स मिल सकते है। अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। नौकरी-धंधे में फायदा देने वाले एग्रीमेंट हो सकते हैं। ​भावुकता में संतुलन रखें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आज आप लोगों से अपनी बातें मनवाने में भी सफल हो सकते हैं। 

मीन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। टेंशन बना रह सकता है। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी होगी। कोई खास काम निपटाना भी भूल सकते हैं। रुकावटें आ सकती हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। अनबन होने के योग हैं। बहस से बचें। ​पुराने दोस्त अचानक सामने आ सकते हैं और उनसे मदद मिल सकती है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com