14-15 जनवरी को सभी फ्लाईओवर पर नहीं चला सकेंगे बाईक, जानिए क्या है कारण

सूरत में पतंग के मांझे से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मकर सक्रांति के दिन शहर के सभी फ्लाईओवर्स पर दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सूरत पुलिस आयुक्त की ओर से जारी हुए इस फरमान में 14 और 15 जनवरी को सुबह छह से रात 10 बजे तक दुपहिया वाहनों के फ्लाईओवर पर से गुजरने पर प्रतबिंध रहेगा। पुलिस आयुक्त ने इस फरमान में उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए है।

गुजरात में मकर सक्रांति पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष मकर सक्रांति के दिन पतंग के मांझे से कई लोगों की गला कटने की घटनाएं होती है। कई मामलों में लोगों की जान भी चली जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रकार की घटनाएं फ्लाईओवर पर अधिक होती है। फ्लाईओवर पर दुपहिया वाहनों पर जा रहे लोग इसके ज्यादा शिकार बनते हैं।

सूरत पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा ने बताया कि मकर सक्रांति के दिन सूरत में हर साल केवल वराछा फ्लाईओवर पर ही दुपहिया वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई जाती थी। लेकिन इस बार धारदार मांझे से लोगों की गला कटने की घटनाओं के देखते हुए मकर संक्राति के दो दिन शहर के सभी फ्लाईओवर पर दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com