मेष- विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। आपकी राशि पर चन्द्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। 
वृष- राशि का स्वामी शुक्र द्वादश भाव में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। सायंकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। रात्रि में मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन- दिनभर भागदौड़ करने के पश्चात् सायंकाल में कुछ राहत मिलेगी। शुभचिन्तकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।
कर्क- आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। शाम का समय परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे।
सिंह- कोई नया काम या अनुबंध की जल्बाजी न करें। अपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल हो कर स्थगित हो जाएगा।
कन्या- धन आगमन से आपकी जमा पूंजी बढ़ेगी। चन्द्रमा आज कुंभ राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकते हैं।
तुला- आज का दिन विशेष शुभ फलदायक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे।
वृश्चिक- ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है।
धनु- शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।
मकर- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि की द्वादश स्थिति होने से प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। मेहनत की अपेक्षा लाभ कम मिलेगा।
कुंभ- आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।
मीन- आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal