भोपाल।पिछले 10 दिनों से हड़ताल कर रहे 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने शुक्रवार को विरोधस्वरूप भीख मांगी। कर्मचारियों को आरोप है कि, सरकार में मानवीयत नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। वे अपना हक मांग रहे हैं, जबकि कंपनी उन्हें धमका रही है। साथ ही कर्मचारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी है। जानें पूरा मामला…

यह भी पढ़े: आजम की बढ़ सकती है परेशानी, राम नाईक ने योगी के पास भेजी फाइल
-108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े हड़ताली कर्मचारियों को शुक्रवार को धरनास्थल पर भीख मांगकर विरोध जताया। संघ के मीडिया प्रभारी असलम खान ने बताया कि, कंपनी के दवाब में सरकार हम जैसे छोटे से कर्मचारियों का हक नहीं दिलवा पा रही। उनका परिवार पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। यहां वे अपने अपनी मांगों को लेकर लड़ते हुए बीमार पड़ रहे हैं, उधर, घर पर फैमिली दाने-दाने को तरसने लगी है। बच्चों को स्कूल भेज पाना मुश्किल होता जा रहा है।
उधर, संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम परमार ने बताया कि, सरकार उनका हक नहीं दिला सकती, इसलिए वे अब राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal