1 नवंबर 2018 का दिन होगा कर्क राशि वालों के लिए शुभ, व्यापार में हो सकता है फायदा

मेष राशि: तनाव के बावजूद ग्रह-गोचर कार्य-व्यापार में उन्नति देंगे, पद और गरिमा की वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग, लाल।

वृषभ राशि: दाम्पत्य जीवन में आनंद ही आनंद। रोमांस के क्षेत्र में सफ़लता और व्यापारी हैं तो और भी अच्छा समय। आपका शुभ रंग है, सफ़ेद।  

मिथुन राशि: मानसिक अशांति के बावजूद कामयाबियां चरम पर रहेंगी, शाम तक बहुत अच्छा समाचार मिलेगा, बिल्कुल हताश न हों। आपका शुभ रंग, नीला।

कर्क राशि: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, थकान महसूस होगी, लेकिन हताश न हों। कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज आपका शुभ रंग, शुद्ध सफ़ेद।

सिंह राशि: यात्रा-देशाटन का बेहतरीन संयोग, धार्मिक कामों पर खर्च का योग। आज जो ख़र्च करेंगे वो बहुत अच्छा रहेगा और उसका परिणाम भी अच्छा रहेगा। आपका शुभ रंग, गुलाबी।

कन्या राशि: लाभ के एक से अधिक साधन बनेंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि। रोमांस में समय ठीक नहीं है, इसलिए काम पर ध्यान दें वो बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग, हरा।

तुला राशि: रोज़गार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक, राजनीति और राजनेताओं से गहरे संबंध  बनेंगे, आनंद उठा लें इसका। आज का शुभ रंग, सफ़ेद और फिरोज़ी।

वृश्चिक राशि: शादी-विवाह की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक, व्यापारी वर्ग के लिए बढ़िया समय, विदेश यात्रा का बेहतरीन योग। आपका शुभ रंग, लाल।

धनु राशि: षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, जहां तक हो गोपनीयता बरकरार रखें। काम निपटाएं, घर आएं। आपका शुभ रंग है, पीला।

मकर राशि: रोज़गार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय, विदेश यात्रा का योग। आपका शुभ रंग, नीला।

कुंभ राशि: नज़ला-जुकाम से बचें, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहें, प्रयास करें कि आज क़र्ज़ न लेना पड़े। आपका शुभ रंग, आसमानी और जामुनी।

मीन राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति, धार्मिक कार्यों में सफ़लता, और ख़र्च भी होगा। आज आपका नाम बढ़ेगा। आपका शुभ रंग, गुलाबी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com