08 दिसंबर 2019 आज के दिन आपको मन और संयम को नियंत्रित करने की जरूरत

मेष

स्फूर्ति व आनन्दमय सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है। नये कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।

वृष

आज किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले संभलना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। खराब स्वास्थ्य आपके मन को भी उदास बनाएगा। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद पैदा करेगा। जिससे अशांति होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न मिलने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज के दिन खर्चा अधिक होगा।

मिथुन

सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। उनके पीछे पैसे भी खर्च होंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को आनन्दमय बना देगा। जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है। पत्नी तथा पुत्र के साथ अधिक समय रहने से दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।।

कर्क

नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की क्षमता कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता की संभावना है । नौकरी-व्यवसाय में बाधाएं आएंगी।उच्चपदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर होगी।

कन्या

आज के दिन मन और संयम को नियंत्रित करने की जरूरत है। क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी। ऐसी संभावना है। शत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। नए कार्य की शुरुआत न करें। जलाशय से दूर रहना फायदेमंद है। अत्यधिक खर्च होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।

तुला

दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, या पर्यटन का आयोजन करेंगे। मित्रों को आमंत्रित करेंगे। प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा। नए वस्त्राभूषण खरीदने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के उष्मापूर्ण सानिध्य का जी भरकर आनंद उठाएंगे।

वृश्चिक

आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से निराशा और क्रोध की भावनाए पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से निकलते हुए महसूस होंगे। पारिवारिक सदस्यों केसाथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन परेशान होगा। विरोधी जनों से संभलने की आवश्यकता है। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।

धनु

संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्याकुल रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर निराशा लाएगी। गुस्से को वश में रखने की जरूरत है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। किसी वाद-विवाद के चक्कर में न पड़े।

मकर

ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता होगी। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा। धन खर्च और अपयश से संभलने की आवश्यकता है।

कुंभ

आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेह मिलन के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक धनिष्ठता महसूस होगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।

मीन

आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। इच्छानुसार भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com