आज के समय में लोग राशिफल देखकर शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 05 फरवरी का राशिफल।

05 फरवरी का राशिफल-
मेष- आज शारीरिक, मानसिक, व्यापारिक और पारिवारिक दृष्टि से अद्भुत समय है। आप रंगीन बने रहेंगे। आज का दिन आनंददायक गुजारेंगे। इसके अलावा अच्छी स्थिति दिख रही है।
वृषभ- आज भाग्यवश कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और कुछ अच्छा होने वाला है। आज स्वास्थ्य मध्यम से बेहतर की ओर है और प्रेम और व्यापार अद्भुत है।
मिथुन- आज भाग्य साथ थोड़ा कम देगा और खर्च और सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है और व्यापार सही चलेगा आपका।
कर्क- आज कुटुम्बीजनों से न उलझें और पूंजी निवेश न करें। इसके अलावा बाकी सब अच्छा है। आज प्रेम में लड़ाई हो सकती हैं। स्वास्थ्य,व्यापार ठीक है।
सिंह- आज पराक्रमी बने रहेंगे और जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। आज स्वास्थ्य, व्यापार अच्छा, प्रेम मध्यम है।
कन्या- आज गृहकलह से बचना चाहिए, आज मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके अलावा स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। आज का दिन अच्छा होगा।
तुला- आज व्यापारिक लाभ होता दिख रहा है और स्वास्थ्य ठीक है। आज राजनीतिक, पारिवारिक लाभ हो रहा है। आज प्रेम की स्थिति अच्छी है।
वृश्चिक- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। इसके अलावा स्वास्थ्य ठीक है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं और सफेद वस्तु पास रखें।
धनु- आज आपको चोट लग सकती है। आज आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं और थोड़ा बचकर समय को पार करें। आज स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे।
मकर- आज व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। इसके अलावा स्वास्थ्य भी ठीक है। आज प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं।
कुंभ- आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आज रोग से निजात मिलेगी और प्रेम की स्थिति अच्छी है। इसके अलावा स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।
मीन- आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और रुका धन वापस मिलेगा। आज आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज प्रेम, व्यापार भी अच्छा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal