होटल के कमरे में ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, पढ़े सनसनीखेज मर्डर की कहानी

प्यार में धोखा मिलने से एक गर्लफ्रेंड इस कदर आहत हो गई कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जला डाला। वारदात बंगलूरू की है, जहां 21 साल की पैरामेडिक स्टूडेंट ने ब्वॉयफ्रेंड का कत्ल पूरी साजिश के तहत किया। पुलिस की गिरफ्त में आई  21 साल की  साक्षी (बदला हुआ नाम) 27 साल के मंसूर के साथ रिलेशनशिप में थी।
इस बीच साक्षी ने मनसुर पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं था और इसी वजह से दोनों में अक्सर झगड़े भी होते रहते थे। पुलिस के मुताबिक अपने गुनाह को कबूलने वाली साक्षी छह महीने पहले प्रेग्नेंट थी। 
murder_1481180976शादी के लिए बार-बार जोर बनाने के बावजूद मंसूर टालता रहता था। थोड़े समय बाद साक्षी समझ गई कि मंसूर उससे शादी नहीं करेगा। प्रेग्नेंट साक्षी को मंसूर ने गर्भपात के लिए कहा और शादी करने से इनकार कर दिया। धोखे का एहसास होने के बाद साक्षी ने मंसूर को मारने का प्लान बना डाला।

कत्ल के लिए गर्लफ्रेंड ने ही बुक किया था कमरा

डेक्केन क्रोनिकल की खबर के अनुसार मंसूर केरल का रहने वाला था और वह शहर एक रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान लगाया करता था। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली साक्षी ने यहीं पर पीजी लिया हुआ था। मैसूर की रहने वाली साक्षी, मंसूर के साथ रिश्ते में आ गई। दोनों अक्सर मैसूर जाने के लिए ट्रेन से सफर किया करते थे।
इसी का फायदा उठा कर साक्षी ने 28 नवंबर के दिन दोनों ने शांतथला सर्कल के पास श्री कृष्णा लॉज में कमरा बुक कर लिया। करीब सुबह 11.30 बजे बदले की आग में डूबी साक्षी ने कमरे में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

कत्ल से पहले जूस में डाली थी नींद की गोलियां

डेमो पिक
पुलिस ने बताया कि साक्षी ने पहले मंसूर के जूस में नींद की गोलियां डाली और फिर अपने मकसद को अंजाम दिया। जांच में साक्षी ने पहले बताया कि दोनों सुसाइड करना चाहते थे और वह किसी तरह बच गई। लेकिन, सख्ती के बाद साक्षी का अपराध सामने आया और खुलासा हुआ कि उसने मंसूर का कत्ल किया है।
साक्षी के मुताबिक धोखे की मार को श्रुति बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने बदला लेने की ठान ली। पुलिस के मुताबिक साक्षी ने ही मैसूर में ठहरने के लिए कमरा बुक किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कस्टडी में भेज दिया है।
सम्बंधित खबरें :
  • दुबई में 11 भारतीयों को फांसी की सजा, पाक युवक के कत्ल का है आरोप
  • कंदील बलोच मर्डर केस: भाई समेत तीन लोगों पर आरोप तय

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com