1 : कुंभ संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। जल्दी उठकर सूर्य देव की पूजा करते हुए उन्हें अर्घ्य देनी चाहिए। कुंभ संक्रांति के दिन आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। यह पाठ करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी और सुख बना रहेगा।

यहां आपके लिए प्रस्तुत है अचूक उपाय-
1. बुद्धि में विकास के लिए वसंत पंचमी के दिन काली मां के दर्शन कर पेठा या कोई भी फल अर्पित कर ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महा सरस्वत्यै नम:’ मंत्र का सस्वर जाप करना चाहिए।
2. संगीत के क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं, तो मां सरस्वती का ध्यान कर के ‘ह्रीं वाग्देव्यै ह्रीं ह्रीं’ मंत्र का जाप करें। शहद का भोग लगा कर उसे प्रसाद के रूप में वितरित करें।
3. न्यायिक मामलों, पति-पत्नी संबंधी विवादों या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के समाधान हेतु दुर्गा सप्तशती में वर्णित ‘अर्गला स्तोत्र’ और ‘कीलक स्तोत्र’ का पाठ कर श्वेत वस्त्र का दान करने से लाभ होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal