हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2025) जिसे सावन अमावस्या भी कहा जाता है। यह भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिवलिंग की खास पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही मन शांत होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह दिन शिव पूजा के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

हरियाली अमावस्या, जिसे सावन अमावस्या भी कहते हैं। यह तिथि भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए बेहद पावन मानी जाती है। इस दिन शिव पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2025) पर शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करें, जिससे घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है। आइए उन खास वस्तुओं के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

हरियाली अमावस्या पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Shivling On Hariyali Amavasya)

जल और गंगाजल – सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल या गंगाजल अर्पित करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें। जल से शिव जी का अभिषेक करने से मन शांत होता है और सभी पाप धुल जाते हैं।
बिल्व पत्र – बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव खुश होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
धतूरा और आंकड़े के फूल – धतूरा और आंकड़े के फूल भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। इन्हें अर्पित करने से शत्रु बाधाएं दूर होती हैं और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
दूध और दही – शिवलिंग पर दूध और दही से अभिषेक करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। दूध से अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और दही से अभिषेक करने से जीवन में खुशहाली आती है।
शमी पत्र – अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, तो शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करें। इससे शनि देव की कृपा मिलती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
अक्षत – चावल अर्पित करते समय ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों। अक्षत अर्पित करने से अखंड सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भांग – भांग भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है।
सफेद फूल और माला – इस मौके पर सुगंधित व सफेद फूलों की माला शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com