हरियाणा में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
बता दें कि मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की आगामी स्थिति के बारे में बताने के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में 11 जिलों में यलो अलर्ट है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा बाकी 11 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को फिर से यलो अलर्ट जारी किया है।
बढ़ीं किसानों की चिंता
हरियाणा में मौसम साफ होने और टेंपरेचर बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जनवरी और फरवरी में गेहूं की फसल के लिए ठंड जरूरी होती है। तापमान ज्यादा होने से गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है, जिससे गेहूं का दाना छोटा रह जाएगा।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
