रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिबड़ी बस्ती में रिटायर्ड राजस्व कर्मी को उसके बेटे ने गोली मार दी। पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिबड़ी बस्ती की है। जयपाल सिंह राजस्व विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं। रविवार सुबह उनके बेटे विशाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पिता को गोली मार दी।
कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे तो जयपाल सिंह खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने विशाल को पकड़ लिया। पुलिस ने नाजुक हालत में जयपाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं विशाल को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि जयपाल सिंह ने रिटायर्ड होने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर खरीदा थी। बाप बेटे के रिश्ते को लेकर पड़ोस में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता लगाया जा रहा है
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal