हमारा देश कैसे तरक्की करेगा, जब छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में सुरक्षित नहीं रहेंगे: CM केजरीवाल

जेएनयू में हिंसा मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिंसा से स्तब्ध हूं। छात्रों पर हमला किया गया। दिल्ली पुलिस को हिंसा रोककर तत्काल शांति बहाल करनी चाहिए। देश कैसे तरक्की करेगा, जब छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में ही सुरक्षित नहीं रहेंगे।

केजरीवाल ने उपराज्यपाल से बात कर दिल्ली पुलिस को कानून-व्यवस्था बहाल करने का निर्देश देने की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि एलजी ने आश्वासन दिया है कि वे पूरे मामले पर नजदीक से नजर रख रहे हैं और उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

उधर, आप सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर महिला प्रोफेसर सुचित्रा सेन का फोटो जारी कर कहा कि यह तस्वीर देखकर दिल दहल जाएगा। भाजपा ने क्या हाल कर दिया है। इसी जेएनयू से पढ़कर भाजपा नेता वित्त मंत्री और विदेश मंत्री बने हैं। इसी ने देश को हजारों अद्भुत प्रतिभाएं दी हैं। यह देश के गुरुजनों पर गुंडों का हमला है।

भाजपा देश को बर्बाद कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि जब से अमित शाह देश के गृह मंत्री बने हैं, हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। कभी वकीलों को मारा जाता है तो कभी छात्रों को। अमित शाह को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। गैंगवार हो रहा है। उन्होंने अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की।

बवाल के बाद जेएनयू में पुलिस तैनात तैनात कर दी गई है। जेएनयू कैंपस में स्थित हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ गई है। महिला हॉस्टल की सुरक्षा को कड़ा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने देर रात को जेएनयू कैंपस में नकाबपोश को पकडने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। हालांकि रविवार देर रात तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था।

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि जेएनयू में दो गुटों में झगड़ा हुआ है। जेएनयू में सरकारी प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। देर रात तक जेएनयू में शांति कायम हो गई थी। जेएनयू वीसी व अन्य प्रोफेसरों के आवास के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। जेएनयू में हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मौके पर अद्र्धसैनिक बलों को बुला लिया गया था।

जेएनयू में शांति कायम करने के लिए जेएनयू जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया गया था। जेएनयू के सामने स्थित गंगनाथ मार्ग को बंद कर दिया गया था। नेबसराय व वसंत विहार दोनों तरफ से जेएनयू के मार्गों को बंद कर दिया गया था। इससे स्थानीय लोगों को काफी  परेशानी हो रही थी। कुछ मार्गों पर जाम लग गया था

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com