हड़प्पा की खुदाई में पहली बार मिला कपल का कंकाल, आखिरी सांस तक रहे थे साथ

इतिहास में पहली बार हड़प्पा की खुदाई में एक कपल का कंकाल मिला है। मौत के वक्त दोनों की उम्र लगभग 21 से 35 साल के बीच रही होगी। हरियाणा के राखीगढ़ी में चल रही खुदाई में मिले इस कपल कंकाल की इंटरेस्टिंग बात यह है कि मेल कंकाल का चेहरा फीमेल कंकाल की तरफ है। पुणे के डेक्कन कॉलेज के पुरातत्वविदों ने बताया कि, यह पहली बार है जब हड़प्पा सभ्यता की खुदाई के दौरान किसी युगल की कब्र मिली है।

आज तक सामने नहीं आया ऐसा मामला

राखीगढ़ी में खुदाई कर रहे पुणे के डेक्कन कॉलेज के पुरातत्वविदों ने बताया कि, कंकाल का चेहरा, हाथ और पैर सभी एक समान है। इससे साफ है कि दोनों को जवानी में एक साथ दफनाया गया था। यह निष्कर्ष हालही में अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका, एसीबी जर्नल ऑफ अनैटमी और सेल बायॉलजी में प्रकाशित किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि अब तक हड़प्पा सभ्यता से संबंधित कई कब्रिस्तानों की जांच की गई, लेकिन आज तक किसी भी युगल को इस तरह दफनाए जाने का मामला सामने नहीं आया।

विवादों में था ‘लोथल’ में खोजी गई कपल की कब्र का मामला

यह खुदाई और विश्लेषण यूनिवर्सिटी के पुरातत्व विभाग और इंस्टिट्यूट ऑफ फरेंसिक साइंस, सोल नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन की ओर से की जा रही थी। पेपर के ऑथर्स में से एक वसंत शिंदे ने बताया कि, भारतीय पुरातत्वविदों ने मिलकर कपल को इस तरह दफनाए जाने पर चर्चा की है। इससे पहले लोथल में खोजे गए एक हड़प्पा युगल कब्र को माना गया था कि, ‘वह विधवा थी और उसे अपने पति की मौत के बाद दफनाया गया था।’ वहीं, विवादास्पद लोथल मामले को छोड़ दें तो, हड़प्पा के कब्रिस्तानों में यह एकमात्र युगल की कब्र होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, दूसरे पुरातत्वविदों की मानें तो दोनों के सेक्स अलग-अलग है यह बता पाना फिलहाल कठिन है। संभावना यह भी हो सकती है कि दोनों युगल न हों।

शायद इसलिए दफनाएं गए होंगे साथ में

पुरातत्वविदों ने कहा कि, जिस तरह से युगल के कंकाल दफन मिले है उससे साफ है कि दोनों के बीच प्रेम था। हम सिर्फ संभावना जता सकते हैं कि जिन लोगों ने दोनों को दफनाया होगा, वे चाहते थे कि दोनों के बीच मरने के बाद भी प्यार बना रहे। उन्होंने कहा कि, कपल को दफनाने का ऐसा मामला प्राचीन सभ्यताओं में दुर्लभ नहीं है। युगल की कब्र में मिट्टी के बर्तनों और एक झालरवाली अकीक की गुरियां भी मिली हैं, जो शायद महिला की ज्वैलरी का हिस्सा था।

100 साल के मगरमच्छ ‘गंगाराम’ की मौत, अंतिम विदाई में रोया पूरा गांव

दोनों की मौत एक समय पर हुई थी

फील्ड सर्वे के बाद कपल के कंकाल को डेकन कॉलेज की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। दोनों का लिंग पैल्विक का अध्ययन करने के बाद और स्पष्ट हो जाएगा। फील्ड सर्वे के दौरान टीम इस नतीजे पर पहुंची है कि, मृत्यू के वक्त दोनों की उम्र 21 से 35 साल के बीच रही होगी। मेल की लंबाई पांच फीट छह इंच और फीमेल की लंबाई पांच फीट दो इंच थी। हालांकि, यह बात निश्चित है कि दोनों की मौत एक ही समय पर हुई है। संभावना है कि दोनों की मौत एक साथ हुई होगी और उसके बाद उन्हें दफनाया गया हो। यह भी हो सकता है कि दोनों को एक साथ दफन किया गया हो जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com