स्वामित्व योजना : CM योगी जी ने 157244 लाभार्थियों को घरौनी का ऑनलाइन वितरण किया

मुख्यमंत्री योगी ने आज स्वामित्व योजना के अंतर्गत 11 जनपदों के 1,001 ग्रामों के 1,57,244  लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का ऑनलाइन वितरण किया। पिछले वर्ष 11 अक्तूबर को पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना का शुभारंभ करते हुए छह राज्यों के 763 गांवों के लोगों को घरौनी का वितरण किया था।

इनमें सर्वाधिक 346 गांव यूपी के थे। उस समय प्रदेश के 37 जिलों के 41,431 लोगों को घरौनी दी गई थी। दूसरे चरण में सीएम आवास पर होने वाले कार्यक्रम में योगी कुछ ग्रामीणों को घरौनी सौपेंगे। इसके तुरंत बाद राजस्व विभाग के अधिकारी प्रदेश के 1,57,244 ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे।

मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से ग्रामीणों से संवाद भी करेंगे। राजस्व सचिव संजय गोयल ने बताया कि गामीणों का गांव में घर तो है लेकिन उसका मालिकाना हक नहीं था। स्वामित्व योजना के तहत उन्हें मालिकाना हक मिल रहा है। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे शुरू है।

इसके अंतर्गत ग्रामीण आबादी में मौजूद सभी घरों को नंबर मिलेगा। इससे पड़ोसियों के बीच विवाद समाप्त होने के साथ ही घरों का मालिकाना हक और उस पर बैंक लोन मिल सकेगा।

जिला    राजस्व ग्राम    कुल घरौनी
आजमगढ़    46    3167
कौशांबी    35    8987
चित्रकूट    24    4414
जालौन    187    26275
झांसी    131    24565
फतेहपुर    48    7733
बांदा    36    9953
महोबा    139    25100
ललितपुर    183    13442
वाराणसी    33    1404
हमीरपुर    139    32204

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com