पंजाब में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। हर 15 दिन में 35 मिनट की एक क्लास होगी।
पंजाब के स्कूलों में आज से नशा मुक्ति विषय पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फाजिल्का से इस पहल की शुरुआत करेंगे।
9वीं से 12वीं तक के बच्चों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। हर 15 दिन में 35 मिनट की एक क्लास होगी। इसमें बच्चों को फिल्में, क्विज और खेल के जरिए नशों से दूर रहना सिखाया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal