सोना खरीदने को लेकर एक्सपर्ट ने दी चौंकाने वाली सलाह

 हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का ही जरिया नहीं है। बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। आज के दिन कई लोग सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं। क्योंकि आज देश भर में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है।

वहीं आज के दिन सोने के दाम में भी अच्छी खासी गिरावट आई है। अभी लिखते समय दोपहर 12:10 बजे 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 500 रुपये तक गिर चुका है। इसके दाम में अभी 482 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

लगातार गिर रहे दामों को देखते हुए, हर कोई आज सोना खरीदने का प्लान कर रहा है। लेकिन इसे लेकर एक्सपर्ट की अलग राय है।

क्या कहते है एक्सपर्ट?

अजय केडिया कमोडिटी एडवाइजरी फर्म केडिया एडवाइजरी के निदेशक है। उन्होंने कहा कि अगर सोना शादी या अन्य किसी उद्देश्य से खरीदा जा रहा है, तो ये सही है। हालांकि इसे अभी निवेश के लिए ठीक नहीं माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के साथ इसमें 6-7% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अजय केडिया ने सोने की जगह चांदी खरीदने की सलाह दी है।

अजय केडिया ने बताया कि चांदी में आपको 30 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

कितना गिर सकता है सोने का भाव?

अजय केडिया के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव अभी 86,000 रुपये से 87,000 रुपये हो सकता है। वहीं चांदी का दाम आगे 125000 से 130000 रुपये तक पहुंच सकता है।

आज क्या है सोने और चांदी का दाम?

एमसीएक्स यानी Multi Commodity Exchange में सोने का भाव दोपहर 12:24 बजे 95,353 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। ये दाम एमसीएक्स बेंचमार्क से लिया गया है। इसके दाम में अभी 473 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।इसके साथ ही 10 ग्राम चांदी का दाम एमसीएक्स बेंचमार्क में अभी 97,500 रुपये चल रहा है। इसके कीमत में 1275 रुपये की गिरावट आई है।

18, 22 और 24 कैरेट क्या है ज्यादा बेहतर?

सोने से बने किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए उसे कैरेट से मापा जाता है। वहीं आप हॉलमार्क के जरिए भी सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। 24 कैरेट सोने को 18 और 22 कैरेट सोने से ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि इसमें सोने की मात्रा सबसे अधिक होती है।

लेकिन 24 कैरेट सोना, आभूषण या गहने बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है। क्योंकि इसमें ज्यादा लाचीलापन होता है। जिसकी वजह से 24 कैरेट सोना आभूषण के लिए मजूबत नहीं माना जाता।22 कैरेट सोने को आभूषण या गहने बनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें 91 फीसदी सोना और बाकी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com