पंजाब: पीएम मोदी, केजरीवाल और राहुल गांधी का दौरा, क्या हैं असली मायने

पंजाब में सैलाब के बाद अब सियासी दौरों की बाढ़ आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। राजनीतिक दलों की नजर सूबे में आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव पर है।

भारतीय जनता पार्टी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था जिसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुरदासपुर का दौरा करके बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की थी। इसके बाद अब भाजपा ने 25 केंद्रीय राज्य मंत्रियों को पंजाब के दौरे पर भेजा है। 20 सितंबर तक यह दौरा जारी रहेगा। किसान आंदोलन के बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लोकसभा में तो भाजपा के हाथ एक भी सीट नहीं लगी। यही कारण है कि अब पार्टी से बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरे के साथ ही किसानों से भी संपर्क साधने में जुटी हुई है।

इसी तरह हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी भाजपा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए मोर्चा संभाल रखा है। सीएम सैनी ने पंजाब को राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही काफी राहत सामग्री भी भेजी है। इसी तरह अगर आप की बात की जाए तो पहले अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभाल रखा है। साथ ही पंजाब के सभी 15 मंत्रियों को भी मैदान में उतार रखा है। आप ने जिसकी खेत उसकी रेत नीति का भी एलान किया है। इसी तरह बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की भी घोषणा की है। विधानसभा चुनाव में आप वर्ष 2022 वाला प्रदर्शन दोहाराना चाहती है, जिसके लिए संगठन को भी मजबूत किया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com