सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। जब भी सूर्य एक राशि से किसी दूसरे राशि में जाते हैं तो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। 14 मार्च 2018 को सूर्य 23 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।
मेष राशि: सूर्य आपकी राशि से 12वें भाव में प्रवेश करेगा जिसके चलते मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन आएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। आमदनी में इजाफा होगा। नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से विरोधियों पर जीत हासिल होगी।
वृष राशि: सूर्य का आपकी राशि में परिवर्तन 11वें भाव में हो रहा है। इस प्रभाव से अचानक लाभ मिलने की संभावना है। जमीन के सौदे से फायदा मिल सकता है। हालांकि सेहत के मामले में आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।
मिथुन राशि: आपकी राशि में सूर्य 10वें भाव में होगा। सूर्य के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अटका काम पूरा होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है वहीं व्यापार करने वाले लोगों को फायदा का सौदा होने के संकेत हैं।
कर्क राशि: सूर्य आपकी राशि में नवम भाव में गोचर हो रहा है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। हालांकि पिता और पुत्र के बीच तनाव हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के प्रबल संकेत है।
सिंह राशि : सूर्य आपकी राशि से आठवें भाव में प्रवेश करेगा। जिसके चलते बेवजह के विवादों और खर्चों से आर्थिक परेशानी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी इस राशि के लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से एक्स्ट्रा इनकम होने के संकेत है जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या राशि: सूर्य आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। कन्या राशि के लिए सूर्य का यह परिवर्तन कष्ट लेकर आने वाला साबित होने वाला है। अपने गुस्से को काबू क रें। आर्थिक नुकसान होने का अंदेशा है इसलिए किसी से सौदा या बिजनेस डील करते हुए सावधानी बरतें।
तुला राशि: कन्या राशि की तरह सूर्य का यह राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए भी अशुभ रहेगा। सेहत संबंधी तमाम तरह की परेशानियां आ सकती है। इस दौरान कोई अदालती मामलो में फंस सकते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होगें।
वृश्चिक राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आय में इजाफा होगा और प्रभावशाली लोगो के बीच संबंध बनाने के कई मौके मिलेगें। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन और विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि: सूर्य की आपकी राशि में चौथे भाव में गोचर करेगा। जिसका लाभ धनु राशि को जातको को मिलने की पूरी उम्मीद है। धनु राशि वालों के लिए किसी जमीन के सौदे में फायदा मिल सकता है या फिर कोई मनपसंद जमीन मनमाफिक सौदा हो सकता है। इनकम बढ़ने के आसार है।
मकर राशि: मकर राशि में सूर्य का परिवर्तन तीसरे भाव में गोचर करेगा। यह गोचर शारीरिक कष्ट देगा। कोई बड़ी दुर्घटना होने के आसार है। हालांकि सूर्य के प्रभाव से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि: सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस राशि के लोगों को अपने मित्रों और करीबियो के सहयोग से बहुत बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है। इस राशि के लोग एक महीने तक किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें।
मीन राशि: सूर्य का इसी राशि में गोचर होने से तमाम तरह की परेशानियां आ सकती है। आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सेहत में भी गिरावट होने के आसार है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है इसलिए विशेष सावधानी बरतें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal