भगवान सूर्य देव एक राशि में एक महीने तक भ्रमण करते है: धर्म

सूर्य के तेज से ब्रह्माण्ड जगमगाता है और उसके प्रकाश से सृष्टि चलती है और उसको जीवन का संचालन करने वाला कहा जाता है। सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव यदि मानव जीवन पर हो तो उसको यश,कीर्ति, मान-सम्मान और वैभव की प्राप्ति होती है।

सूर्य एक राशि में एक महीने तक भ्रमण करता है। सूर्य 13 फरवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में भ्रमण करने वाला हैं। इस दौरान विभिन्न राशियों पर इसका अलग-अलग असर देखा जाएगा।

मेष

सूर्य का यह गोचर इस राशि वालों को शुभ परिणाम देगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा और आर्थिक लाभ होगा। घर-परिवार में खुशियां आएगी। छात्रों के लिए यह समय बेहतर फल देगा।

वृषभ

नौकरीपेशा लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। अधिकारों में इजाफा होगा और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान प्रमोशन की संभावना है और सेलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होंगे।

मिथुन

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र मे सफलता के साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम में सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। धनलाभ होगा और सम्मान मिलेगा।

कर्क

इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। अपने राज उजागर न करें। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। निवेश करने से फायदा होने की उम्मीद है। पिता के सेहत का ख्याल रखें।

सिंह

सूर्य के इस गोचर का लाभ आपको दांपत्य जीवन में मिलेगा। यदि स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या है तो उससे निजात मिल सकती है। करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या

सूर्य के इस राशि परिवर्तन में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आर्थिक रूप से यह गोचर अच्छे फल देगा। खर्चों पर लगाम लगेगी और विरोधियों पर सफलता मिलेगी।

तुला

रुके हुए कार्यों के होने की संभावना है। प्रेम संबंध के लिए यह समय ठीक नहीं है। पार्टनर से विवाद होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की संभावना हो सकती है, जो काफी फलदायी होगा।

वृश्चिक

सूर्य के इस गोचर के दौरान अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिजनों के साथ तनाव हो सकता है। अहम का त्याग करने से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

धनु

सूर्य का यह राशि परिवर्तन प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है, लेकिन रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी और किस्मत का साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलने के योग हैं।

मकर

सूर्य का यह राशि परिवर्तन धन प्राप्ति के योग बना रहा है। कहीं से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। निवेश सोच-समझकर करने से फायदा होगा।

कुंभ

सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दांपत्य जीवन में दिक्कत रहेगी और विवाद होने की संभावना है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

मीन

सभी कामकाज में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। विवादों से दूर रहने से फायदा होगा। विरोधियों से सतर्क रहें और सूर्य के इस गोचर के दौरान विदेश यात्रा पर जाने वालों को सफलता मिल सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com