कंगना ने सुशांत के मौत के बाद इंडस्ट्री में चल रही नेपोतिज्म के खिलाफ जंग छेड़ दी हैं। कंगना ने कहा था कि इंडस्ट्री में एक गैंग चलती है। जो हमेशा से इंडस्ट्री में नेपोतिज्म को बढ़ावा देती है।यह गैंग आउटसाइडर को इस इंडस्ट्री में रहने नहीं देना चाहती। सुशांत की मौत के बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि सुशांत की मौत एक ‘प्लांड ‘ मर्डर है।इसके बाद से आज तक कंगना का बयान एक जैसा है। उन्होंने कहा इंडस्ट्री में उनके साथ भी यह सब कुछ हुआ है। बता दे कि सुशांत मौत मामले में पुलिस ने कंगना को समन भेजा है। लेकिन, कंगना इस समय अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली में हैं।