सुशांत सिंह राजपूत बने ‘द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020’, देंखे पूरी लिस्ट

द टाइम्स हर साल 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। अब इस साल भी इस लिस्ट को जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे डैशिंग व्यक्तियों को चुना जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि साल 2020 की लिस्ट में टॉप पर ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बनाई है। जी हाँ और यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की गई है। आप सभी को याद ही होगा कि सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। उसी के बाद से वह सुर्ख़ियों में हैं।

सुशांत एक बेहतरीन अभिनेता थे लेकिन इसी के साथ वह एक अच्छे फिलॉसफर भी थे। सुशांत की ऐस्ट्रॉनमी और ऐस्ट्रोफिजिक्स में काफी दिलचस्पी थी। इसके अलावा वह अलग विषयों की किताबें भी पढ़ते थे। फिलहाल बात करें द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट की तो इसमें टॉप 10 में सुशांत सिंह राजपूत के बाद विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शामिल हैं। वहीँ अन्य नामों में सिद्धार्थ शुक्ला, कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स भी हैं।

देखिये लिस्ट- द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में इस साल गुरफतेह सिंह पीरजादा, इश्वाक सिंह, पवेल गुलाटी, अली गोनी, अरमान मलिक, प्रतीक बब्बर, अक्षय ओबेरॉय, वत्सल सेठ, शाहीर शेख, रोहित सराफ, शुभमन गिल, निशांत मलकानी, यश दासगुप्ता, नील भट्ट और अविनाश तिवारी नई एंट्री बने हैं। टॉप 50 की इस लिस्ट के अलावा एक फॉरएवर डिजायरेबल मेन की अलग लिस्ट निकाली गई है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, रितिक रोशशन और महेश बाबू के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि The Times 50 Most Desirable Men 2020 का प्रसारण शनिवार 5 जून को रात 10।30 बजे टीवी चैनल जूम पर किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com