उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम के निर्माणाधीन पावर हाउस में आग भड़कने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पहुँच गए है।

मौके पर मौजूद डीएम ने कहा है कि, “कुछ बदमाश इस किस्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हम गांवों में जाएंगे और लोगों से शांति बरक़रार रखने की अपील करेंगे। यह किसानों का नहीं, उपद्रवियों का कार्य है।” डीएम ने आगे कहा कि, “गाड़ियों में आग लगाने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ है। ऐसे में सवाल यह है कि अपना अधिकार मांग रहे किसानों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।”
आपको बता दें कि शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच काफी समय तक भीषण संघर्ष चला था। यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा अधिग्रहित 1144 एकड़ भूमि पर यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम के कब्ज़े का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था। आक्रोशित किसानों को शांत करने के लिए पुलिस ने किसानों और महिलाओं के खिलाफ लाठीचार्ज का सहारा लिया था। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal