हेल्दी रहने के लिये लोग अक्सर काफी चिंतित रहते हैं। इसके लिये ना जाने क्या-क्या एहतियात बरतते हैं। लोग खाने के साथ ही हर दिन जूस पीना भी प्रिफर करते हैं। जूस पीना तो सेहत के लिये काफी अच्छा है ये सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो जूस आप पी रहे हैं वो कहीं ना कहीं आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहा है।
आप भी यह सोचकर हैरान हो गये होंगे कि कैसे आखिर जूस पीना हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी बात की जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के जरिये देना चाहते हैं। इस बारे में हार्मोनल हेल्थ नेटवर्क से मिली जानकारी से पता चला है कि रेग्युलर जो हम जूस पीते हैं या फिर खाना खाने के बाद सोडा पीते हैं वो हमारे शरीर में कई तरीके के बदलाव करता है।
आप भी यह सोचकर हैरान हो गये होंगे कि कैसे आखिर जूस पीना हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी बात की जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के जरिये देना चाहते हैं। इस बारे में हार्मोनल हेल्थ नेटवर्क से मिली जानकारी से पता चला है कि रेग्युलर जो हम जूस पीते हैं या फिर खाना खाने के बाद सोडा पीते हैं वो हमारे शरीर में कई तरीके के बदलाव करता है। ये बदलाव आखिर क्यों होता है। दरअसल जूस में शक्कर का मिलाना उसे जहर बना देता है। अगर हम इतनी अधिक मात्रा में शक्कर का सेवन करेंगे तो निश्चित ही हमारे शरीर में बदलाव होना लाजमी हो जाएगा। इस तरह के बदलाव से हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं जैसे कि शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की परेशानियां।
इसके साथ ही व्यक्ति को एब्डोमिनल ओबेसिटी का खतरा होता है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल में कमी आती है। अगर आप हफ्ते में पांच बार से ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक का कंसम्प्शन करते हैं तो आप मेटाबोलिक सिंड्रोम का शिकार हो सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal