सावधान: इन राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय, रहेगा सबसे अशुभ ग्रह का प्रभाव

सावधान: इन राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय, रहेगा सबसे अशुभ ग्रह का प्रभाव

इन राशि के लोगों को अगले एक साल तक संभलकर रहना होगा। उनपर ब्रह्मांड के सबसे अशुभ ग्रह का बुरा असर रहेगा।सावधान: इन राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय, रहेगा सबसे अशुभ ग्रह का प्रभाव

बता दें कि, केतु ग्रह चाल बदलकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। पंडित राम भूषण के मुताबिक केतु को अशुभ ग्रह में गिना जाता है। यह ग्रह 7 मार्च 2019 तक मकर राशि में ही रहेंगे। इससे केतु की महादशा या अन्तर्दशा आती है तो व्यक्ति को कोई न कोई परेशानी अवश्य आती है।

मेष – केतु इस राशि के दसवें घर पर अधिकार करेगा, जो कार्यों, कर्म और प्रतिष्ठा के लिए प्रमुख कारक हो सकता है। इसकी वजह से मेष राशि के जातकों को निराशा और कम एकाग्रता की भावन महसूस होगी जो कार्यस्थल पर कम उत्पादकता का कारण बन सकती है। इस समय के दौरान, आपको अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही, इसका पारिवारिक रिशतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जो संघर्ष और झगड़े का कारण बनेगा।

वृषभ – केतु ग्रह राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि में नौवें घर पर प्रवेश करेगा। जो भाग्य और धर्म का प्रतीक है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातक स्वभाव में अधिक रूढ़िवादी बन जाएंगे और धर्म को अधिक महत्व देने शुरू कर

वृषभ राशि वाले अधिक आध्यात्मिक महसूस करेंगे और सांसारिक सुख छोड़ना चाहेंगे। सावधानीपूर्वक और विचार विमर्श करने के बाद किया गया निवेश अनेक लाभ प्रदान करेगा।

मिथुन राशि के लिए केतु ग्रह आठवें में पारगमन करेगा, जो उम्र और दीर्घायु का प्रतिनिधित्व करते हैं। आध्यात्मिकता और ज्ञान प्राप्त करना प्रमुख महत्व होगा। अगर नकारात्मक पक्ष देखा जाए तो इस राशि वालों को नशे में ड्राइविंग करने से बचना होगा क्योंकि इससे एक घातक दुर्घटना हो सकती है। केतु के परिवर्तन की वजह से मिथुन राशि के जातक कठोर व्यवहार और दूसरों लोगों के रवैये में परिवर्तन का सामना भी कर सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी विकसित हो सकती है, इसलिए एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना जरूरी है।

कर्क – विवाहित जीवन का प्रतिनिधित्व करते हुए केतु कर्क राशि के सातवें घर में स्थान ग्रहण करेगा। जो की एक गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। विवाह संबंधी रिश्तों में छोटे – छोटे मुद्दे पर गंभीर गिरावट बन सकते है। पेशेवरमामले में, कैरियर ग्राफ में वृद्घि होे सकती है। इस दौरान बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह – केतु सिंह राशि के छठे घर में प्रवेश करेगा। जो कि डर, चोट और बीमारियों का प्रतीक है। इससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कई नकारात्मक प्रभाव दिखाई देंगे। ऑफिस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जबकि निजी जीवन में अपने साथी के साथ कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।

कन्या – कन्या राशि के लिए केतु पांचवें घर पर रहेगा। जो ज्ञान, बुद्घि और बच्चों का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे पहले , जीवन साथी के साथ किसी भी तर्क से बचें, क्योंकि  इसका आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दौरान अपने साथी पर संदेह करना गलत साबित होगा। व्यावसायिक रूप से वित्तीय क्षेत्रों मे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए खर्च करने से पहले अच्छी तरह से सोच – समझ ले।

तुला – तुला राशि में केतु ग्रह चौथे घर में पारगमन के साथ खुशी, विकास और प्रभावित हो सकते है। केतु की स्थिति आपके लिए बहुत नकारात्मक साबित हो सकती है। इस समय के दौरान केतु के प्रभाव से आपकी मां के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। पिता, बेटी और बेटे के बीच में वैचारिक मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक – केतु ग्रह वृश्चिक राशि मे तीसरे घर में प्रवेश करेगा। जो साहस और सादगी का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष वृश्चिक राशि के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगे। केतु के प्रभव से उत्साह और जुनून के साथ जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेगे। लगातार कड़ी महेनत से कैरियर औश्र वित्तिय जीवन का विकास होगा।

धनु – केतु ग्रह धनु राशि के दूसरे घर में प्रवेश करेगा। इसका धनु राशि के लोगों के धन पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। इस समय के दौरान, आप अपने घरेलू और व्यावसायिक जीवन में अशांति का अनुभव करेंगे। लेन देन में सावधानी बरते नहीं तो नुकसान होना संभव है। इसके साथ ही स्वभाव में जिद्दी और अभिमानी होने जैसे कई बदलाव आएंगे।

मकर – केतु मकर राशि के पहले घर में प्रवेश करेगा। इस घर में केतु होने के कारण, आत्म – जागरूकता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देंगे। केतु के इस पारगमन की वजह से लोग आपको स्वभाव और बदले हुए रवैये पर सवाल उठाएंगे। वहीं आपको स्वास्थ्य पर भी कड़ी नजर रखनी होगी और नियमित जांच करवानी होगी।

कुंभ – कुंभ राशि में केतु बारहवें घर में प्रवेश करेगा। जो  व्यय का प्रतिनिधित्व करता है। इसके चलते व्ययों में वृद्घि होगी। गुप्त निवेश की वजह से लाभ मिलेगा और वृद्घि होगी। खर्च करते समय सावधान रहें और एक साथ बहुत सारा धन खर्च न करें।

 मीन –  केतु ग्रह मीन रशि के ग्यारहवें घर में पारगमन करेगा जो फायदे और आय को दर्शाता है। नई भाषाएं सीखना और विज्ञान और आध्यात्मिकता के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करना आपका नया शौक बन सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी काफी अवसर मिलेगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com