साप्ताहिक राशिफल: जाने किसे मिलेंगी खुशियां, किसे निराशा

साप्ताहिक राशिफल में जानिए, किसे शुभ फल देगी सितारों की चाल…

मेष 

साप्ताहिक राशिफल: जाने किसे मिलेंगी खुशियां, किसे निराशाबारहवां चंद्रमा मानसिक कष्ट देगा। सोमवार प्रात:काल के बाद आया परिवर्तन कार्य की रूपरेखा तय करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से विकास के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए मंगल तथा बुधवार का दिन व्यवसाय की दृष्टि से लाभ के योग बना रहा है। महिला तथा छात्रवर्ग को निजी क्षेत्रों में सेवा के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, फिरोजी

शुभ अंक :  5, 6 

दिशा : ईशान, मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : लाभ की दृष्टि से परिवर्तन करते हुए निवेश की योजना बनाएं।

वृष

लाभ की स्थितियां बन रही हैं, प्रयासों में सफलता के साथ पद वृद्धि का योग है। निकटतम प्रतिद्वंदी से विजय प्राप्त करेंगे। अतिरिक्त चिंताओं से मुक्त रहकर कार्य करें। व्यापारियों के लिए हीरा, सुगंधित द्रव्य, आकर्षक वेशभूषा से संबंधित व्यवसाय में गुरुवार को अनुबंध का अच्छा योग है। महिला तथा छात्रवर्ग सफल होंगे।

शुभ रंग : जामुनिया, सफेद 

शुभ अंक : 7, 8 दिशा :  मध्य उत्तर, पूर्व

अनुकूल सलाह : व्यावसायिक दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर भागीदारी दिखाएं।

मिथुन

विभागीय सफलता के चलते प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। नया क्षेत्र लाभ के अवसर बनाएगा। परिवार का सहयोग उत्साहित करते हुए आगे बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए छापा खाना, स्याही, कोल उद्योग से जुड़े हुए सौदे लाभदायक रहेंगे। इस और प्रयास करें, महिला तथा छात्रवर्ग को बैंकिंग में सेवा का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : मरून, दूधिया सफेद

शुभ अंक : 2, 3  दिशा : मध्य पश्चिम, दक्षिण 

अनुकूल सलाह : कूटनीति का समावेश करते हुए योजना को आगे बढ़ाएं।

कर्क  

स्थिरता होने से संतुष्टि का भाव उत्पन्न होगा। अधिक सोचने को टालेंगे। प्रसन्नता से कार्य को संपादित करेंगे। व्यवस्थित रहकर योजना को सफल बनाएंगे। व्यापारियों के लिए जल संसाधन तथा सामुद्रिक क्षेत्र से लाभ का निवेश होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शिक्षा से संबंधित अकादमिक अवसर शासकीय तौर पर मिलेंगे।

शुभ रंग :  गहरा हरा, नीला

शुभ अंक : 4, 5  दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण  

अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में चुंबकीय प्रभाव दर्शाते हुए आगे बढ़ेंगे।

सिंह

सोमवार से स्थिति में आया परिवर्तन व्यवसाय के लिए श्रेष्ठ रहेगा। लाभ तथा विकास की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकू ल रहेगा। बंद पड़े कार्यों को गति प्रदान करें। व्यापारियों के लिए सोना, धान, पीतल की धातु से संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक योग अच्छा है। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य शासन में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग :  जामुनिया, घटेरी काला

शुभ अंक : 1, 4  दिशा : नैऋत्य, पश्चिम 

अनुकूल सलाह : वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से कार्य की दिशा परिवर्तित करें।

कन्या

मंगलवार तक कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य तथा निर्णय न लेंं। बुधवार से चंद्रमा की स्थिति लाभ देते हुए सप्ताह को अनुकू ल बनाएगी। व्यापारियों के लिए कागज, किताबें, तकनीकी योजनाओं से संबंधित क्षेत्र से धन प्राप्ति का योग बनेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी व्यवसाय तथा व्यापार प्रबंधन में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग :  हल्दी पीला, गहरा नीला

शुभ अंक :5, 6 दिशा : दक्षिण, पश्चिम

अनुकूल सलाह : लाभ के सौदों को बाजार की गति के आधार पर तय करें।

 तुलामध्य रात्रि के बाद सकारात्मक परितर्वन होगा। पुरानी योजनाओं में गति के साथ लाभ मिलेगा। समूह संगठन विशेष से सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए रजत, चूना, बलुआ आदि से जुड़े व्यवसाय में बेहतर लाभ का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को विश्वविद्यालय स्तर पर सेवा का अच्छा अवसर पद के साथ प्राप्त होगा।

शुभ रंग : तोतापरी हरा, गहरा गुलाबी

शुभ अंक : 4, 7 दिशा : मध्य उत्तर, ईशान 

अनुकूल सलाह : समय का सही उपयोग करते हुए व्यवसायिक तेजी लाएं।

वृश्चिक 

कार्य की गति मिश्रित फल प्रदान करेगी। लाभ के साथ चिंता का भी योग रहेगा। बुधवार, गुरुवार विशेष व्यक्ति के माध्यम से मंत्रणा करने के बाद ही निर्णय लें। व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ कारक रहेगा। नए क्षेत्र का चयन करें। महिला तथा छात्रवर्ग को विद्युत यांत्रिकी में बाहरी अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग : सिंदूरिया, काला 

शुभ अंक : 5, 8 दिशा : मध्य दक्षिण, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : योग्यता के आधार पर सेवा क्षेत्र का चयन करना लाभ देगा।

धनु

अस्थिरता के चलते परेशानी का अनुभव होगा किंतु मंगलवार से सकारात्मक परिवर्तन आत्मविश्वास में अभिवृद्धि कराएगा। आने वाले समय का सदुपयोग कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए अद्वितीय वस्तुओं का भंडारण राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को दुभाषिए के पद की प्राप्ति का योग है।

शुभ रंग : सफेद, हल्का पीला

शुभ अंक : 3, 6 दिशा :  ईशान, मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : धर्म तथा अध्यात्म को प्रमुखता से स्थान देकर आगे बढं़े।

मकरअचानक सफलता मिलेगी। उत्साह में अभिवृद्धि होगी। कार्य को द्विगुणित शक्ति से संपादित करेंगे। लाभ के लिए सही समय है। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार रसायन, कच्चा तेल, कच्चा नेफ्था, तारकोल आदि से जुड़े क्षेत्र में लाभ का अच्छा योग है। महिला तथा छात्रवर्ग सफल होंगे।

शुभ रंग :  कत्थई, गहरा लाल

शुभ अंक : 2, 8 दिशा : पश्चिम, मध्य उत्तर

अनुकूल सलाह : समय तथा योग्यता के आधार पर निवेश करना लाभ देगा

कुंभ 

कार्य की सफलता आत्मविश्वास में अभिवृद्धि करेगी। नए संगठन से जुड़ाव होगा, अच्छे अवसर का चयन कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए कच्चा सूत, टेरीकॉट, भारी वस्त्र से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक निवेश की बहुलता रहेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को वैदेशिक प्रबंधन में सफलता का बेहतर योग बन रहा है, लाभ लें।

शुभ रंग : नींबू पीला, कत्थई

शुभ अंक : 5, 9 दिशा : ईशान, पूर्व

अनुकूल सलाह : योग्यता तथा परिश्रम का सही अनुपात सफलता देगा।

मीन

प्रगति की दृष्टि से अनुकूल वातावरण बनेगा। नए व्यक्ति के माध्यम से कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करेंगे। स्थान के साथ-साथ पद का लाभ मिलेगा। व्यापारियों को दलहन-तिलहन से संबंधित कृषि के सौदों में अच्छा लाभ प्राप्त होने का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित क्षेत्र में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : बादामी, अनारी लाल 

शुभ अंक :  3, 6 दिशा :  पश्चिम, वायव्य

अनुकूल सलाह : नियत कार्य क्षेत्र में रणनीति के साथ लाभ के प्रयास करें।

 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com