सादगी से भरा है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार नायडू का जीवन ये देखिये कुछ तस्वीरें...

सादगी से भरा है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार नायडू का जीवन ये देखिये कुछ तस्वीरें…

NEW DELHI: देश के नए राष्ट्रपति चुने गए रामनाथ कोविंद का साथ देने के लिए जल्द ही देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। एक ओर जहां NDA ने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे वेंकैया नायडू पर दांव खेला है, वहीं दूसरी ओर UPA ने महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को कमान सौंपी है।सादगी से भरा है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार नायडू का जीवन ये देखिये कुछ तस्वीरें... राजनैतिक जानकार इस चुनाव में नायडू की जीत लगभग तय मान रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में NDA को बहुमत मिला है और इसका सीधा असर उपराष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा। वैसे एम वेंकैया नायडू (68) भाजपा का जाना-माना चेहरा है और उनके बारे में ज्यादातर जानकारी लोगों को पहले से मालूम है, लेकिन हम आपके लिए लेकर आए हैं नायडू के जीवन से जुड़े कुछ यादगार किस्से जिन्हें आप शायद ही जानते हों। पने वन लाइनर के लिए फेमस वेंकैया नायडू ने एक बार लोकसभा में बतौर मंत्री बोलते हुए ‘गाना गाकर’ विपक्ष को शांत कराया था। दरअसल, नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद एक बार लोकसभा में बहस चल रही थी। आसंदी पर सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बैठी हुई थीं और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सांसदों लगातार हंगामा कर संसद सत्र नहीं चलने दे रहे थे। इससे गुस्साए वेंकैया नायडू अपनी सीट पर खड़े हुए और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए बोले- ”आपकी संख्या कितनी है जो केवल आप ही अपनी बात कहना चाहते हैं। शायद आप लोगों ने बचपन की एक घटना से कोई सबक नहीं लिया।
 नायडू ने उदाहरण से बताया कि हम ग्रामोफोन सुना करते थे, जब उसका पिन अटक जाता तो वह कुछ बार-बार एक ही ‘चंदामामा…चंदामामा…’ आवाज करता था; आप लोग ठीक वैसे ही हैं जैसे किसी एक बात पर अटक गए हैं और उसकी ग्रामोफोन की तरह ‘चंदामामा’ कर रहे हैं।” नायडू के इतना बोलते ही पूरे सदन में ठहाके लगे और कुछ देर के लिए सदन शांत हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सकी।

– वैसे तो नायडू लॉ और पॉलिटिकल सांइस के ग्रैजुएट हैं और लेकिन आज भी वे खास टेक फ्रेंडली नहीं है। नायडू स्मार्टफोन रखते हैं, लेकिन उसके फीचर्स से अंजान हैं। सिर्फ इनकमिंग काल उठाने के लिए ही नायडू स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं।

– नायडू की नियमित दिनचर्या सुबह 5.45 बजे से शुरू होती है। आमतौर पर लोग सुबह उठने के बाद चाय, काफी या दूध पीते हैं, लेकिन नायडू इनका सेवन बिल्कुल नहीं करते।

– 68 साल की उम्र में भी नायडू काफी फिट हैं, 15 साल पहले डायबटीज का शिकार होने के बावजूद आज वो डायबटीज को मात दे चुके हैं, 6 साल पहले उनकी दवाएं बंद हों चुकी है। बताते हैं कि 68 साल की उम्र में भी नायडू रोज आधा घंटा बैडमिंटन जरूर खेलते हैं, चाहे कोई भी मौसम हो।

– नायडू के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि वैसे तो वो मंदिर कम जाते हैं, लेकिन साल में एक बार तिरुपति बालाजी के दर्शन जरूर करते हैं।

– सफेद रंग के प्रति नायडू का खास लगाव है, इसलिए वे हमेश सफेद धोती और शर्ट पहने दिखते हैं। हमेशा चेन्नई से मंगाई गई ही धोती नायडू पहनते हैं।

– नायडू की एक और दिलचस्प बात ये है कि दूसरी बार जब वे विधायक बने तब उन्होंने अपनी पहली गाड़ी खरीदी और वो भी एक जीप थी। इससे पहले तक वो दोस्त के स्कूटर से घूमते थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com