अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राजस्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की थी।
बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की थी। कथित तौर पर गोलीबारी करने वालों – विक्की गुप्ता और सागर पाल – को बाद में गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया था।
मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
इस गोलीबारी को लेकर मुंबई पुलिस ने कथित निशानेबाजों (शूटर) विकी गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक आरोपी अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगा ली थी।
गोलीबारी के वक्त क्या कर रहे थे सलमान?
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी सहित चार सदस्यीय टीम ने 4 जून को सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान के घर जाकर बयान दर्ज किये। इस दौरान पुलिस ने दोनों भाइयों से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। सलमान खान ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जान खतरे में है और उन्होंने उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया।
सलमान खान ने पुलिस को बताया कि घटना से एक रात पहले वह पार्टी के बाद देर तक सोए थे। फ्लैट की बालकनी में लगी गोली की आवाज से उनकी नींद खुल गई। झटके से जागने के बाद वह बालकनी में गए और बाहर देखा, लेकिन उन्हें कोई नजर नहीं आया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal