सरकारी ऐप से रियल टाइम में चेक करें सोने की शुद्धता

दिवाली के मोके पर गोल्ड या सिल्वर खरीदना काफी शुभ माना जाता है।  बीते दिन देश भर में धनतेरस (Dhanteras 2023) मानाया गया। इस दिन लोग कुछ न कुछ नया जरूर खरीदते हैं। इस दिन सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलरी के दुकानों पर रहती है क्योंकि धनतेरस के अवसर पर लोग सोने के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं।

सोना तभी खरा माना जाता है जब वो शुद्ध होता है। डिजिटल जमाने में अब आपको किसी सुनार से सोने की शुद्धता जांच करवाने की जरूरत नहीं है। आप बस एक ऐप के जरिए सोने की शुद्धता जांच कर सकते हैं।

क्या है ऐप का नाम?

गोल्ड की प्योरिटी की जांच करने वाले इस ऐप का नाम ‘BIS Care App’ है जिसे आप प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बीआईएस केयर ऐप खरीदारों को आभूषणों की प्रामाणिकता के बारे में रियल टाइम अपडेट करता है।

यह ऐप किसी निजी संस्था द्वारा नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। इसलिए आप इसपर भरोसा कर सकते हैं। सोने की शुद्धता का पैमाना हॉलमार्क होता है। सरकार ने अब हर गोल्ड ज्वैलरी पर हॉलमार्क को अनिवार्य बना दिया है।

यह ऐप देश में सभी प्रकार के सोने के आभूषणों पर नजर रखने में मदद करता है। सोने के अलावा बीआईएस केयर ऐप चांदी के आभूषणों को भी ट्रैक करता है। यह ऐप केवल हॉलमार्क वाले सोने और चांदी की वस्तुओं के लिए है।

कैसे करें BIS Care App का इस्तेमाल?

सोशल मीडिया एक्स (X) पर ब्योरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने पोस्ट केर बताया कि बीआईएस ऐप ओपन कर आप “verify HUID” सुविधा का उपयोग करके हॉलमार्क वाले गहनों की प्रामाणिकता को सत्यापित कर सकते हैं।

क्या है HUID?

HUID का पूरा नाम हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन है। HUID नंबर एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड है जिसमें छह कैरक्टर होते हैं। यह यूनिक नंबर परख और हॉलमार्किंग केंद्र में हाथ से मुहर लगाकर गहनों पर भौतिक रूप से अंकित किया जाता है।

BIS हॉलमार्क वेरिफाई करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

  • आपको अपने फोन में बीआईएस केयर ऐप को डाउनलोड करने के बाद लॉग-इन करना होगा।
  • इसके बाद आपको ‘चेक लाइसेंसिंग डिटेल’ सेक्शन पर सेलेक्ट करना होगा।
  • अब आपको BIS Care app पर ‘Verify HUID’ को सेलेक्ट करना है।
  • आपको HUID नंबर दर्ज करने के बाद आप उसे वेरीफाई कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपने ज्वैलर से रिलेडिट सभी जानकारी मिल जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com