समाजवादी पार्टी की आज बरेली में रैली..

sp-620x400 समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली मंडलीय रैलियों के सहारे अपनी ताकत का एहसास कराने में जुट गई है। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की बुधवार को बरेली में होने वाली रैली में दो लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

सपा ने मंडलीय रैली की शुरुआत पूर्वांचल के गाजीपुर से की है। दूसरी रैली बरेली में बुधवार को हो रही है। पूर्वांचल के बाद पश्चिमी यूपी की रैली अहम मानी जा रही है।

रैली को पार्टी मुखिया मुलायम सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस रैली में आने की संभावना जताई जा रही है। यह बात अलग है कि वह पूर्वांचल की रैली में नहीं गए थे। हालाँकि  उनके आने से ये साफ़ हो जाएगा कि पार्टी में पुराने विवाद अब ख़त्म हो चुके हैं।

 

वाईफाई की सुविधा

बरेली रैली स्थल को वाईफाई की सुविधा से लैस किया गया है, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो और कार्यक्रम संबंधी जानकारियों लोगों तक पहुंचाई जा सके। सपा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई है। सरकार की योजनाओं के साथ पार्टी एजेंडे को सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com