सपा अब बूथ तक वोटर पहुंचाने की ट्रेनिंग देगी

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अपनी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करना चाहती है। प्रदेशाध्यक्ष राजनीति और अनुशासन की पाठशाला का सुझाव दे चुके हैं। अब स्थानीय स्तर पर ऐसी पाठशाला शुरू की जा रही है, जिसमें वोटरों को बूथ तक ले जाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधे वोटरों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है और उसी के अंतर्गत यह निर्णय लिए जा रहे हैं।

पिछले लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव में मात खा चुकी सपा अब लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है। इसी हिसाब से संगठन का चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक हुई। इसमें नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां का कहना था कि जनता हमारी पार्टी को पसंद करती है, लेकिन हमारे सामने उस समर्थन को वोट में तब्दील कराने की चुनौती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को यह प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है कि कैसे अधिक से अधिक वोटर को पोलिंग बूथ तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से इसका प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए पाठशाला लगाई जाएगी। यही तरीका पूरे शहर में अपनाया जाएगा। विधायक अमिताभ बाजपेयी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की खामियां जनता के बीच ले जानी होंगी।

इस दौरान आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के नवमनोनीत विधानसभा अध्यक्ष मो. सारिया का अभिनंदन भी किया गया। संचालन आशू खान ने किया। मिंटू यादव, संजय सिंह, कुलदीप यादव, सोमेंद्र शर्मा, सुहेल अहमद, कुतुबुद्दीन मंसूरी, अशोक केसरवानी आदि उपस्थित थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com